search

Firozabad Weather: मौसम में बदलाव से गर्म कपड़ों में कैद हुए लोग, गिरेगा तापमान और अब रातें होंगी सर्द

cy520520 2025-11-9 20:07:25 views 987
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। दीपावली के बाद धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले एक सप्ताह में छह डिग्री तक तापमान में गिरावट देखी गई है। इससे रात के साथ सुबह भी ठंडी होती जा रही है। एक सप्ताह पूर्व जहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार को घटकर 11 डिग्री रह गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक हुआ कम

  

नवंबर में मौसम में निरंतर बदलाव हो रहा है। रविवार को सुबह मौसम में हल्की धुंध छाई रही, जिससे सिक्सलेन, हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड से बचाव के लिए सुबह लोग घर से गर्म कपड़े पहन कर बाहर निकले। हालांकि रविवार को अवकाश होने के कारण स्कूल, कालेज, कोचिंग सेंटर जाने वाले छात्र-छात्राएं और नौकरीपेशा लोग देरी से जागे। सर्दी से बचाव के लिए घरों में लोग गर्म पानी का प्रयोग कर रहे हैं।

  
ठंड से बचाव को घर से गर्म कपड़े पहन कर निकले लोग

  

दिन में मौसम साफ रहने से मुख्य मार्ग और बाजारों में रौनक बिखरी रही। शाम ढलने के बाद लोगों को फिर से सर्दी का अहसास हुआ। पिछले माह की अपेक्षा रात में दुकानें भी जल्द बंद होने लगी हैं। इधर मौसम में बचाव के बाद सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।

अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम में और गिरावट आएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737