प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
जागरण संवाददाता, आगरा। शमसाबाद के ग्राम नगला जमुनीभान, धीमश्री में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे गांव के तालाब में एक गाय गिर गई। ग्रामीणों ने गाय को बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर की सहायता ली। इसी दौरान गाय को खींचते समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ट्रैक्टर सहित तालाब में गिरा युवक
हादसे में ट्रैक्टर चालक रामू उर्फ रविकांत पुत्र गोपाल सिंह, निवासी नगला जमुनीभान ट्रैक्टर समेत तालाब में गिर गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल रामू को तालाब से बाहर निकालकर गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल आगरा भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव के लोगों की मदद से गाय और ट्रैक्टर दोनों तालाब से बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। |