search

अब नहीं करनी पड़ेगी लंबी पैदल यात्रा, न्यू अशोक नगर में खुला नमो भारत-मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाला फुटओवर ब्रिज

deltin33 2025-11-9 14:07:04 views 1250
  

न्यू अशोक नगर में नमो भारत और मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाला फुटओवर ब्रिज लोगों के लिए शुरु खुला। जागरण  



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। न्यू अशोक नगर में नमो भारत स्टेशन को मेट्रो स्टेशन से जोड़ने वाला फुटओवर ब्रिज अनौपचारिक रूप से यात्रियों के लिए खुल गया है। यात्री 90 मीटर के इस फुटओवर ब्रिज से एक से दूसरे रेलवे स्टेशन के बीच पैदल जा रहे हैं। इसके खुलने से यात्रियों को करीब 210 मीटर कम चलना पड़ रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

न्यू अशोक नगर में नमो भारत स्टेशन के निर्माण के साथ ही पिछले वर्ष उसे मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के लिए 90 मीटर लंबा फुटओवर ब्रिज बनाने का काम शुरू कराया गया था। इस वर्ष पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन का उद्घाटन किया था, लेकिन फुटओवर ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हो सका था।
पहले चलना पड़ता था 300 मीटर

ऐसे में यहां पर नमो भारत स्टेशन से मेट्रो स्टेशन के बीच आने-जाने के लिए यात्रियों को करीब 300 मीटर चलना पड़ता था। इससे यात्रियों को परेशानी होती थी। वह लगातार मांग करते रहे कि इस फुटओवर ब्रिज का निर्माण जल्द पूरा हो। अब इस फुटओवर ब्रिज को काम पूरा होने पर अनौपचारिक रूप से इसे यात्रियों के लिए खोल दिया गया है। यात्री सुरभि ने बताया कि फुटओवर ब्रिज के खुलने से कम चलना पड़ रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521