search

रुद्रप्रयाग में भीरी के पास मैक्स वाहन सड़क से 30 फीट नीचे गिरा, हादसे में दो लोगों की मौत, छह घायल

deltin33 2025-11-9 02:06:40 views 1266
  

रुद्रप्रयाग में भीरी के पास सड़क से नीचे गिरा मैक्स वाहन।



संवाद सहायोगी, रुद्रप्रयाग: गौरीकुंड हाईवे पर देर शाम एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर भीरी के पास सड़क से करीब 30 फीट नीचे जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। वाहन की चपेट में आए आधा दर्जन दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे एक मैक्स वाहन मक्कू से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था। इस दौरान भीरी के पास पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। नियंत्रण खोने से वाहन हाईवे पर खड़े कई दोपहिया वाहनों से टकराया और उसके बाद सड़क से नीचे खेतों में जा गिरा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अगस्त्यमुनि पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य छह घायलों को प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल आठ लोग सवार बताए गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया दिया है जबकि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल में बेकाबू कार घर से टकराई, तीन सैलानी हुए घायल

यह भी पढ़ें- काशीपुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली दो युवकों की जान, क्षेत्र में शोक
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521