Bihar Weather Update: दशहरा मेला में जमकर बरसेंगे बादल, बिहार के 25 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी_deltin51

deltin33 2025-9-28 15:36:09 views 1275
  राजधानी सहित 25 जिलों में छाए रहेंगे बादल, मेघ गर्जन की चेतावनी





जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी सहित 25 जिलों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अधिसंख्य भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले तीन अक्टूबर तक प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। दो अक्टूबर को प्रदेश के किशनगंज, अररिया एवं पूर्णिया जिले में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी किया गया है।


दो अक्टूबर को बारिश की चेतावनी

राजधानी व आसपास इलाकों में भी दो अक्टूबर को हल्की वर्षा की संभावना है। शनिवार को पटना व आसपास इलाकों में तीखी धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करते रही। शाम होते ही मौसम में बदलाव आने के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

पटना सहित 22 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस एवं 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज एवं मोतिहारी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।



बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। गयाजी के डुमरिया में सर्वाधिक वर्षा 38.6 मिमी दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

गयाजी के डोभी में 32.8 मिमी, इमामगंज में 32.8 मिमी, बक्सर में 28.6 मिमी, शेरघाटी में 26.8 मिमी, मोहिनया में 24.8 मिमी, पटना के धनरूआ में 22.2 मिमी दर्ज की गई।

इसके अलावा रोहतास में 21.8 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 17.6 मिमी, रोहतास के दिनारा में 17.2 मिमी, भोजपुर के पीरो में 16.2 मिमी, रोहतास के चेनारी में 16.0 मिमी दर्ज की गई।patna-city-general,Patna News,Patna Latest News,Patna News in Hindi,Patna Samachar,Patna News,Patna Latest News,Patna News in Hindi,Patna Samachar,Cybercrime in Patna,Narcotics offenses Patna,Illegal mining Patna,Patna police action,Crime news Patna,Bihar crime news,Bihar news   



साथ ही समस्तीपुर के मोहनपुर में 15.8 मिमी एवं औरंगाबाद के कुटुंबा में 15.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान( डिग्री सेल्सियस में)













    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
   
   
   पटना
   34.4
   27.2
   
   
   गयाजी
   33.0
   23.5
   
   
   भागलपुर
   34.6
   27.8
   
   
   मुजफ्फरपुर
   33.0
   28.7
   



like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3810K

Credits

administrator

Credits
388010

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com