अभिनेता मनोज तिवारी का दावा, बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ फिर बन रही एनडीए की सरकार

Chikheang 2025-11-8 23:43:26 views 532
  

पश्चिम चंपारण में चुनावी सभा को संबोधित करते मनोज तिवारी और केशव मौर्य। जागरण  



संवाद सूत्र,गौनाहा(पश्चिम चंपारण)। Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान शनिवार को गौनाहा प्रखंड के बेलसंडी हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित जनसभा में भाजपा सांसद सह भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने कहा कि 2025 में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से एनडीए सरकार बन रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने तालियों और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए जनता से अपील की कि प्रदेश के विकास कार्य रुकने नहीं चाहिए।

उन्होंने 11 नवंबर को कमल के निशान पर वोट करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि लालू यादव का बेटा मुख्यमंत्री बनता है, तो जनता झूठे वादों का शिकार होगी। बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए केवल एनडीए ही प्रतिबद्ध है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित करते हुए वोट देने की अपील की। मौर्य ने कहा कि एनडीए सरकार ने विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जिन्हें आगे बढ़ाने के लिए जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वाल्मीकि प्रसाद ने की। संचालन निरंजन पंजियार ने किया। कार्यक्रम में इंजीनियर शैलेंद्र गढ़वाल, विक्रम चौधरी, सूरज सहनी, लोकेश राम, निशिकांत गिरी, अवध बिहारी खोजवार, मंजू देवी आदि उपस्थित रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: casino portugal apk Next threads: minimum 10 deposit casino

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com