दिल्ली में ड्रैगनफ्लाई व डेम्सेफ्लाई की प्रजातियों की संख्या बढ़ी
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। ड्रैगनफ्लाई और डेम्सेफ्लाई की उपस्थिति और अनुपस्थिति जल की गुणवत्ता व आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य को दर्शाती है। सुकून की बात यह है कि राजधानी की सात डीडीए बायोडायवर्सिटी पार्कों में से छह में ड्रैगनफ्लाई और डेम्सेफ्लाई की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
यह राजधानी की आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र के अच्छे स्वास्थ्य का संकेत माना जा सकता है। नीला हौज बायोडायवर्सिटी पार्क में पिछले साल की तुलना में ड्रैगनफ्लाई और डेम्सेफ्लाई की प्रजातियों की संख्या तीन गुणा बढ़ी है।
अरावली व कालिंदी बायोडायवर्सिटी पार्क में इस वर्ष छह-छह प्रजातियां बढ़ी हैं। दिल्ली में इस बार एक नई प्रजाति भी देखने को मिली है। ऐशे स्किमर (पोटामार्चा कान्जनर येलो टेल्ड) नामक ड्रैगनफ्लाई की प्रजाति पहली बार यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में देखने को मिली है।
25-27 सितंबर तक सभी सात बायोडायवर्सिटी पार्कों में दिल्ली विश्वविद्यालय के कालेजों के छात्रों ने ड्रैगनफ्लाई और डेम्सेफ्लाई की प्रजातियों की विविधता और घनत्व का आकलन किया। डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) बायोडायवर्सिटी पार्कों में विभिन्न प्रजातियों के लिए यह वार्षिक सर्वेक्षण हर साल पुनर्स्थापित पारिस्थितिक तंत्रों के स्वास्थ्य को समझने के लिए किया जाता है और मानसून के बाद इसे ड्रैगनफ्लाई और डेम्सेफ्लाई के लिए करते हैं।
ये जैव संकेतक हैं और पार्कों में आर्द्रभूमि और आसपास के स्थलीय पारिस्थितिक तंत्रों की स्थिति को समझने में मदद करते हैं। ड्रैगनफ्लाई और डेम्सेफ्लाई दोनों ही मच्छरों के सर्वोत्तम जैविक नियंत्रक माने जाते हैं। दिल्ली में ड्रैगनफ्लाई और डैमसेल्फ़लाई की 51 प्रजातियां हैं।
इस बार सबसे ज्यादा दिखाई देने वाली प्रजातियां
दिल्ली के सातों पार्क में इस बार सबसे ज्यादा दिखाई देने वाली प्रजातियों में रूडी मार्श स्किमर व गोल्डन डार्टलेट हैं। ये दोनों प्रजाति यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में दिखाई दीं। इसके अलावा अरावली पार्क में वेंडरिंग ग्लाइडर व कोरोमंडल मार्श डार्ट, कमला नेहरू रिज में वेंडरिंग ग्लाइडर व कामन पिक्चर विंग, तुगलकाबाद व नीला हौज पार्क में डिच ज्वेल, तिलपथ वैली और कालिंदी बायोडायवर्सिटी पार्क में वेंडरिंग ग्लाइडर प्रजाति ज्यादा देखने को मिली।
बायोडायवर्सिटी पार्क बने ड्रैगनफ्लाई व डेम्सेफ्लाई का घर
हमारे बचपन के हेलीकाप्टर ड्रैगनफ्लाई, संस्कृतियों के समृद्धि का प्रतीक हैं। मछुआरे इन्हें एक संकेतक के रूप में इस्तेमाल करते थे, यानि ज्यादा ड्रैगनफ्लाई का मतलब ज्यादा मछलियां। ड्रैगनफ्लाई कीटों का एक प्राचीन परिवार है। ये डायनासोर के साथ 30 करोड़ वर्षों से अस्तित्व में हैं। कुछ प्राचीन ड्रैगनफ़्लाई के पंखों का फैलाव दो फीट से भी ज़्यादा था।
Numerology Horoscope 2025, Aaj Ka Ank Jyotish 28 September 2025 , mulank 3 Predictions , mulank 1 Predictions , mulank 2 Predictions , Sunday Numerology, 28 September 2025 Numerology Horoscope, Aaj Ka Ank Jyotish, Today Numerology Horoscope , Sunday Numerology Predictions, आज का अंक ज्योतिष, आज का अंक ज्योतिष 28 सितंबर 2025, 28 सितंबर 2025 का अंक ज्योतिष, आज का अंकफल 28 सितंबर 2025, दैनिक अंक ज्योतिष 2025
ड्रैगनफ्लाई और डेम्सेफ्लाई, शिकार और शिकारी होने के नाते मानव समाज और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये लार्वा और वयस्क दोनों अवस्थाओं में शिकारी होते हैं, जो आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं।
ये मच्छरों का जैविक नियंत्रण करते हैं और इस प्रकार मलेरिया, डेंगू, चिकन गिनी आदि जैसे वेक्टर जनित रोगों के प्रभाव को कम करके स्वास्थ्य व्यय का बोझ कम करते हैं। जल प्रदूषण का ड्रैगनफ्लाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। एक ड्रैगनफ्लाई प्रतिदिन 30-100 मच्छर खा जाती है। इसलिए वैज्ञानिक इन्हें पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य का विश्वसनीय जैवसूचक मानते हैं।
दिल्ली विकास प्राधिकरण के बायोडायवर्सिटी पार्कों अपने पुनर्स्थापित नदी परिदृश्यों और भू-दृश्यों के साथ छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए जीवंत प्रयोगशाला बन गए हैं। इस वर्ष लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ आई और कई अस्थायी जलाशयों का निर्माण हुआ, जिससे ड्रैगनफ्लाई के प्रजनन के लिए उपयुक्त आवास उपलब्ध हुए और इसका प्रभाव मच्छरों की आबादी पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। - डॉ. फैयाज खुदसर, प्रभारी विज्ञानी, डीडीए बायोडायवर्सिटी पार्क प्रोग्राम
प्रजाजियों की संख्या
पार्क का नाम 2023 2024 2025
यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क
21
21
21
अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क
11
10
16
कमला नेहरू रिज
25
25
26
तुगलकाबाद बायोडायवर्सिटी पार्क
14
12
14
नीला हौज बायोडायवर्सिटी पार्क
13
05
15
तिलपथ वैली बायोडायवर्सिटी पार्क
05
97
06
कालिंदी बायोडायवर्सिटी पार्क
08
14
20
ड्रैगन फ्लाई और डेम्सेफ्लाई सर्वे: 2025
बायोडायवर्सिटी पार्क में दर्ज की गई प्रजातियां विभिन्न प्रजातियों की कुल संख्या
पार्क का नाम आंकड़ा 1 (2025) आंकड़ा 2
यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क
21
1730
अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क
16
2249
कमला नेहरू रिज
26
3935
तुगलकाबाद बायोडायवर्सिटी पार्क
14
1061
नीला हौज बायोडायवर्सिटी पार्क
15
523
तिलपथ वैली बायोडायवर्सिटी पार्क
06
73
कालिंदी बायोडायवर्सिटी पार्क
20
3682
 |