ककोड़ा मेला: परिवार गया, चोर आया! 5 लाख की चोरी की CCTV वीडियो

LHC0088 2025-11-8 22:07:30 views 774
  



जागरण संवाददाता, बदायूं। शहर के जवाहरपुरी मुहल्ले में चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। यह परिवार ककोड़ा मेला देखने गया था। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाया और खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुस गए और वहां से सोने चांदी के जेवर समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान खंगाल कर ले गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले तीन चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। उसके आधार पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गुराई निवासी ऋषिपाल सिंह उर्फ पप्पू का परिवार शहर के जवाहरपुरी मुहल्ले में पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल की कोठी के बराबर में रहता है। यहां उनका अपना मकान है।

ऋषिपाल सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ का ककोड़ा मेला गंगा स्नान करने गए थे। यहां घर पर ताला पड़ा हुआ था। शुक्रवार को उनका परिवार ककोड़ा मेला देखकर लौटा था। जब वह अपने घर में ताला खोलकर घुसे तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारियां खुली पड़ी थीं। बक्सों का सामान भी इधर-उधर फैला पड़ा था।

  

उनके घर से सोने चांदी के जेवर समेत करीब पांच लाख का सामान गायब था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे। उन्होंने तुरंत सिविल लाइंस थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे जवाहरपुरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

आसपास के घरों में जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो उसमें तीन चोर दिखाई दिए। चोरों ने रात के दो बजे से लेकर तीन बजे के बीच घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के अनुसार दो चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे और एक चोर बाहर गली में खड़ा रहा। ऋषिपाल सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

  


इसकी सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। इसकी जांच कराई जा रही है। इसमें तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

- नीरज कुमार, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140179

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com