राहुल गांधी बोले- बच्चों की थाली चुरा ली, पचमढ़ी पहुंचने से पहले शेयर किया रद्दी पेपर पर बच्चों को भोजन परोसने का वीडियो

Chikheang 2025-11-8 19:37:50 views 1240
  



डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पचमढ़ी आ रहे हैं। वे यहां पर मध्य प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के माध्यम से नियुक्त जिला अध्यक्षों के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पर पोस्ट किया कि आज मध्य प्रदेश जा रहा हूं। जब से ये खबर देखी है कि वहां बच्चों को मिड-डे मील अखबार पर परोसा जा रहा है, दिल टूट सा गया है। ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज्जत की थाली तक नसीब नहीं। 20 साल से ज्यादा की भाजपा सरकार और बच्चों की थाली तक चुरा ली गई। इनका \“विकास\“ बस छलावा है, सरकार में आने का असली राज तो \“व्यवस्था\“ है। शर्म आनी चाहिए ऐसे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को जो देश के बच्चों, भारत के भविष्य का इस दुर्दशा से पालन-पोषण कर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके साथ ही उन्होंने श्योपुर के विजयपुर में बच्चों के रद्दी पर मिड-डे मील खाने वाला वीडियो पोस्ट किया।


आज मध्य प्रदेश जा रहा हूं।

और जब से ये खबर देखी है कि वहां बच्चों को मिड-डे मील अख़बार पर परोसा जा रहा है, दिल टूट सा गया है।

ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज़्ज़त की थाली तक नसीब नहीं।

20 साल से ज्यादा की BJP सरकार, और बच्चों की थाली… pic.twitter.com/ShQ2YttnIs — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 8, 2025

पचमढ़ी में वरिष्ठ नेताओं से लेंगे फीडबैक

राहुल गांधी दोपहर करीबर ढाई बजे भोपाल पहुंचे। यहां से वह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और विस नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ हेलिकाप्टर से पचमढ़ी के लिए रवाना हो गए। जहां पहले वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेंगे। इसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्षों के शिविर में शामिल होंगे।

राहुल गांधी शिविर में करीब तीन घंटे रहेंगे। इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की तैयारी पर बात करने के साथ संगठन को सशक्त बनाने के लिए उठा जा रहे कदमों की जानकारी लेंगे। रविवार को भोपाल होते हुए वे बिहार के लिए रवाना होंगे।

प्रदेश में पहली बार जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए राहुल गांधी की पहल पर संगठन सृजन अभियान चलाया गया था। इसमें चयनित अध्यक्षों को पार्टी की रीति-नीति, विचारधारा, भविष्य की चुनौती, नेतृत्व विकास, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, संगठन सृजन सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि राहुल गांधी जिला अध्यक्षों के साथ उन सभी मुद्दों पर बात करेंगे, जो संगठन को सशक्त बनाने के साथ भविष्य की चुनौतियों के लिहाज से आवश्यक हैं। इसमें वोट चोरी रोकने के लिए एसआइआर की गंभीरता, ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति से लेकर पंचायत और वार्ड स्तर पर गठित की जाने वाली इकाइयों के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विचार रखे जाएंगे।
दिग्विजय सहित बड़े नेता पहुंचे

उधर, राहुल गांधी के साथ बैठक के लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को पचमढ़ी बुलाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्य सभा सदस्य विवेक तनखा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह, कमलेश्वर पटेल, विधानसभा में उप नेता हेमंत कटारे सहित अन्य नेता पहुंचे।
मध्य प्रदेश में लाफ्टर शो के लिए स्वागत है : विश्वास सारंग

राहुल गांधी के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पर भाजपा नेता मंत्री विश्वास सारंग ने तंज कसते हुए कि 55 साल के युवा राहुल गांधी का मध्य प्रदेश में लाफ्टर शो के लिए स्वागत है। जो सैकड़ों चुनाव हारने का रिकार्ड बना चुके हैं वो यहां आकर कांग्रेस नेताओं को जीतने का हुनर सिखाएंगे। जो खुद ही अप्रशिक्षित और अनुशासनहीन हैं, वे जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण की जरूरत सबसे पहले पार्टी की वरिष्ठ नेताओं को है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142684

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com