search

मेरठ में एयरफोर्स जवान से ठगी, प्लॉट के नाम पर लाखों की जालसाजी की

cy520520 2025-11-8 19:37:28 views 892
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। एयरफोर्स के जवान से प्लाट के नाम पर एक प्रापर्टी डीलर ने 13 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने शुक्रवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सरधना को सौंपी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रोहटा थाना क्षेत्र के गांव सतवई निवासी रजनीश ने बताया कि वह एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर तैनात हैं। वर्ष 2017 में रजनीश ने कंकरखेड़ा स्थित बालाजी गार्डन फेज-2 में एक प्लाट खरीदा था। जवान ने उन्होंने किसान को छह लाख रुपये आनलाइन और 20 हजार नकद दिए थे।

वहीं, प्रापर्टी डीलर को को छह लाख रुपये नकद दिए थे। बैनामा होने के बाद वह ड्यूटी पर चला गया। उन्होंने बताया कि पिछली बार जब वह छुट्टी आए तो प्लाट का बाउंड्री कराई थी। अब वह दीपावली पर छुट्टी पर आए थे। वह प्लाट देखने पहुंचे तो देखा कि बाउंड्री खत्म हो चुकी है और प्लाट खुर्द-बुर्द है।

जानकारी करने पर पता चला कि जो प्लाट उन्होंने खरीदा है वह किसी ट्रस्ट का है। प्रापर्टी डीलर के पास पहुंचे तो उसने मदद करने से मना कर दिया। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने सीओ सरधना को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737