Gochar November 2025: नवंबर में होने जा रहे हैं ये 5 बड़े गोचर, जानिए क्या पड़ेगा आपकी राशि पर असर?

deltin33 2025-11-8 17:49:39 views 632
  

Gochar November 2025 आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर?



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर का माह ग्रहों की दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस माह में हो रहे ग्रह गोचर का सीधा असर आपकी राशि पर भी पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, इन ग्रह गोचर से जातक के करियर, धन प्रबंधन और संबंधों आदि में कुछ परिवर्तन आ सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इन बड़े ग्रहों का परिवर्तन

  • 16 नवंबर सूर्य, वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन से कुछ जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और सरकारी काम में भी लाभ देखने को मिल सकते हैं।
  • 18 नवंबर - इस दिन शुक्र ग्रह अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 26 नवंबर को शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे और उसके बाद वह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
  • 18 नवंबर - इस दिन से शनि मार्गी होंगे। शनि के मार्गी होने से कुछ जातकों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। वहीं कुछ जातकों को इससे नौकरी में फायदा मिल सकता है।
  • 18 नवंबर - इस दिन से बुध वक्री होंगे और 27 नवंबर से मार्गी होंगे। इस परिवर्तन से व्यापार से जुड़े जातकों को फायदा मिल सकता है।
  • 24 नवंबर - इस दिन से गुरु (बृहस्पति) वक्री होंगे। इससे कुछ राशि के जातकों को निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है। वहीं कुछ जातकों को निवेश, शिक्षा और धन संबंधी मामलों में रुकावट देखने को मिल सकती है।
  • 27 नवंबर - इस दिन पर शुक्र देव वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। इससे कुछ राशि के जातकों के आर्थिक मामलों में बदलाव आ सकते हैं।



(AI Generated Image)
आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर -

  • मेष राशि - आपको नौकरी और करियर में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
  • वृषभ राशि - वैवाहिक जीवन खुशहार रहेगा। साथ ही कोर्टसंबंधी मामलों में भी राहत मिल सकती है।
  • मिथुन राशि - कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पार्टनर और फैमिली का सपोर्ट मिलेगा।
  • कर्क राशि - प्रेम संबंधों में मजबूत आएगी। महत्वपूर्ण काम सफल हो सकते हैं।
  • सिंह राशि - इस राशि के जातकों को संपत्ति से लाभ मिल सकता है। साथ ही मानसिक शांति का भी अनुभव होगा।
  • कन्या राशि - इस राशि के जातकों को प्रमोशन मिल सकती है। साथ ही आपके लिए यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
  • तुला राशि - तुला वालों को नवंबर माह में धन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन स्वास्थ्य में बेहतर देखने को मिलेंगे।
  • वृश्चिक राशि - नवंबर के माह में वृश्चिक राशि के जातकों को करियर में सफलता मिल सकती है।  
  • धनु राशि - इस माह में आपके खर्च बढ़ेगें। वहीं पुराने काम भी पूरे हो सकते हैं।
  • मकर राशि - मकर राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राशि परिवर्तन से आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • कुंभ राशि - कुंभ राशि वालों को इस महीने नौकरी में सम्मान मिल सकता है।  
  • मीन राशि - नवंबर में होने वाले ग्रह गोचर का मीन राशि के जातकों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपकी धार्मिक गतिविधियां बढ़ सकती हैं।   
  (Picture Credit: Freepik)

यह भी पढ़ें - Rahu Gochar 2026: कुंभ राशि वालों को कब मिलेगी राहु से मुक्ति? इन उपायों से करें मायावी ग्रह को प्रसन्न

यह भी पढ़ें - Chandra Gochar 2025: इन राशियों को अगले दो दिनों में मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, आर्थिक तंगी भी होगी दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3810K

Credits

administrator

Credits
388010

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com