शेखपुरा में ग्रामीण महिलाओं ने मारी बाजी। फोटो जागरण
अरुण साथी, शेखपुरा। विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने कई स्थानों पर पुरुषों को पीछे छोड़ते हुए मतदान में अधिक भागीदारी दिखाई। शेखपुरा जिले में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या कम है। यहां एक हजार पुरुषों पर केवल 918 महिलाएं हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
महिलाओं के अधिक मतदान करने वाले कई केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। इससे स्पष्ट है कि गांव की महिलाओं ने शहरी महिलाओं को मतदान में पीछे छोड़ दिया है।
बरबीघा विधानसभा के आंकड़ों के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया है कि किसी भी शहरी बूथ पर महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक नहीं है। यहां लगभग तीन प्रतिशत पुरुषों ने महिलाओं से अधिक मत डाले हैं।
निवर्तमान बरबीघा विधायक के गांव हथियामा की महिलाओं ने सबसे अधिक 125 मत पुरुषों से अधिक डाले। यहां कुल 577 मत पड़े। इसी प्रकार, शेखोपुरडीह में 123 महिलाओं ने भी पुरुषों से अधिक मतदान किया।
मटोखार गांव की महिलाओं ने पुरुषों से 63 मत अधिक डाले, जबकि बरबीघा के कल्याणपुर बूथ संख्या दो पर 58 महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया। तेउस गांव के बूथ पर 44 और कबीरपुर गांव में 57 महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक मतदान किया।
उखदी गांव में 73, अंबारी में 9, और छेमा में 34 महिलाओं ने भी पुरुषों से अधिक मतदान किया। योधनबीघा में 12, चरुंआवां में 10 और अन्य केंद्रों पर 20 महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया। शेखपुरा प्रखंड के पुरनकामा में 29, माटोखार में 63, कारे में 24, और कारे के दूसरे बूथ पर 34 महिलाओं ने अधिक मतदान किया।
यह भी पढ़ें- विचार: बिहार में तीन अस्मिताओं का मुकाबला, 14 नवंबर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब
यह भी पढ़ें- चुनावी अखाड़े में निर्दलीय सिर्फ वोटकटवा, NDA और महागठबंधन की आस प्रतिद्वंद्वी के बागी वोटरों पर
यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के बाद किन लोगों पर आएगी शामत, बिहार पुलिस ने बताया प्लान |