search

ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जाएंगी जनता बसें, यात्रियों को 20 फीसद कम देना होगा किराया

cy520520 2025-11-7 22:07:42 views 1151
  

ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होगी जनता बस।



संवाद सूत्र, अमेठी। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन की सुविधा में राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने गांव तक सस्ती और सुविधाजनक यात्रा के लिए जनता बस सेवा शुरू करने की तैयारी की है। इस बस सेवा में यात्रियों को सामान्य बसों की तुलना में लगभग 20 फीसद कम किराया देना होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बस सेवा शुरू करने को लेकर विभाग की ओर से रूट का निर्धारण हो रहा है। जनपद में 20 जनता बसों का संचालन कराने की कवायद चल रही है। इसके लिए 15 रूट का निर्धारण किया जाएगा। पहले चरण में विभाग की ओर से किया जा रहा प्रयोग सफल रहा, तो अन्य मार्गों पर बसों का संचालन किया जाएगा।

एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि जो बसें अब तक आठ लाख किमी या उससे अधिक दूरी तय कर चुकी हैं, उन्हें जनता बस सेवा के रूप में ग्रामीण रूटों पर संचालित किया जाएगा। इन बसों को बेहतर स्थिति में लाने के लिए मरम्मत और रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है।

पहले चरण में 15 रूटों पर बसों के संचालन की योजना है। बसें दिनभर निर्धारित रूटों पर चलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में रात में हाल्ट करेंगी। जनता बस सेवा का किराया अन्य सामान्य बसों की तुलना में लगभग 20 फीसद कम होगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक यात्रा करने वाले विद्यार्थियों, किसानों, छोटे व्यापारियों और मजदूरों को राहत मिलेगी। अब तक ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब निगम की बस सेवा का सीधा लाभ मिलेगा। जनता बस सेवा का यह पहला चरण एक प्रयोगात्मक रूप में शुरू किया जा रहा है।

इन रूटों पर यात्रियों की संख्या, किराया संग्रह और संचालन व्यय का विश्लेषण करने के बाद दूसरे चरण में और रूट जोड़े जाएंगे। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में टेंपो, मैजिक और निजी वाहनों से यात्रा करने वालों को अधिक किराया देना पड़ता था। सस्ती और समयबद्ध यात्रा की जनता बस सेवा से उन्हें सुरक्षित सुविधा मिलेगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737