search

3 साल की भतीजी को ढूंढ रही थी नाबालिग, घर छोड़ने के बहाने युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

deltin33 2025-11-7 21:38:41 views 595
  



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। अपनी तीन वर्षीय भतीजी को तलाश कर रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने घर छोड़ने के बहाने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर रिश्तेदार को आता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि पांच नवंबर की शाम छह बजे के करीब उनकी तीन वर्षीय नातिन घर के बाहर खेलते समय कहीं चली गई। वह उसकी तलाश कर रही थीं। तभी उनकी 15 वर्षीय पुत्री ने कहा कि बिटिया ताऊ के घर पर है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
ताऊ के घर गई थी किशोरी

मां के कहने पर किशोरी भतीजी को देखने के लिए ताऊ के घर गई। उसके न मिलने पर वह वापस लौटकर आ रही थी। तभी रास्ते में प्रशांत सिंह मिला और उसने कहा कि मैं घर जा रहा हूं तो तुम्हें भी छोड़ दूंगा। इस पर किशोरी ने कहा कि वह अकेली चली जाएगी। आरोपित भाई जैसा होने की बात कहकर किशोरी को अपने घर ले जाने लगा। रास्ते में सुनसान जगह पर प्रशांत ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

किशोरी के शोर मचाने पर रिश्तेदार महिला आ गईं। उन्हें देख आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। किशोरी ने घर पहुंचकर स्वजन को पूरी घटना बताई। पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में औंछा इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521