कार से टक्कर मारकर हत्या की कोशिश के तीन आरोपी गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, भोजपुर। भोजपुर थाना क्षेत्र में गांव चुड़ियाला के निकट कार से टक्कर मारकर युवक की हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम पुरानी रंजिश में दिया गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
भोजपुर के गांव सैदपुर के अशोक राठी के मुताबिक, वे किसी काम से सैदपुर के निकट चुड़ियाला की तरफ जा रहे थे। इस बीच एक कार आई और उन्हें टक्कर मार दी। उनके पैर पर कार चढ़ने का आरोप है। अशोक का शोर सुनकर जब आसपास के लोग आने लगे तो आरोपित कार लेकर फरार हो गए। अशोक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
अशोक और आरोपित पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। पूर्व में दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करा चुके हैं। मामले में एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि अशोक की तहरीर पर संजय, हर्षित व कुलदीप पर केस दर्ज किया गया है। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। |