CM Janta Seva Yojana: कम किराए में गांव तक का सफर होगा आसान, यूपी के इस जिले में 21 बसों का होगा संचालन

deltin33 2025-11-7 21:07:46 views 1254
  



उपेंद्र मौर्य, अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री जनता सेवा के जरिए परिवहन निगम अब अकबरपुर तथा टांडा डिपो से गांव तक रोडवेज बसें से जोड़ने चला है। निगम नववर्ष जनवरी से अपनी सेवाओं को विस्तार देने की तैयारी में लगा है। पांचों तहसीलों एवं नौ ब्लाक मुख्यालय तक 21 रोडवेज बसों के संचालन की तैयारी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

योजना का मुख्य उद्देश्य डग्गामार वाहन रोकने लगाना तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं सस्ते किराए पर यात्रा की सुविधा देना है। ऐसे में मुख्यमंत्री जनता सेवा की बसों में किराया भी सामान्य बसों की तुलना में 20 प्रतिशत कम होगा। इससे डग्गामार जीप, टेंपो, पर लटक अब सफर करना करना बंद हो जाएगा।

रूट निर्धारण में लगा निगम

रूटवार कितनी बस चलेंगी और कहां जाएंगी, समय और किराया का निर्धारण करने में निगम के अफसर लगे हैं। निगम के अफसर का कहना है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह से जनवरी के प्रथम सप्ताह से संचालन शुरू होगा। बसें ग्रामीण अंचलों से प्रारंभ होकर संबंधित जिला या डिपो मुख्यालय तक चलेंगी। बसों का संचालन अधिकतम 100 किलोमीटर दूरी तक सिंगल चालक-परिचालक द्वारा किया जाएगा। अंतिम फेरे में वाहनों का ठहराव ग्रामीणांचल के गांवों में अनिवार्य रहेगा। बसों का रंग मुख्यमंत्री ग्रामीण जनता सेवा के अनुरूप होगा।

परिवहन सेवा से अछूते 400 गांव

भीटी तहसील, हंसवर बाजार, मालीपुर, जलालपुर, अकबरपुर-इल्तिफातगंज, भीटी-महरुआ, जलालपुर रूट रोडवेज सेवा से 400 गांव अछूते हैं। दो लाख से अधिक आबादी आधुनिक बस सेवा सुविधा अभाव झेल रही। जिला अस्पताल, तहसील, ब्लाक, न्यायालय, बिजली कार्यालय एवं अन्य कार्य के लिए मुख्यालय आने के लिए निजी संसाधन अथवा ई-रिक्शा, जीप टेंपो डग्गामार वाहन से जान जोखिम के साथ अधिक किराया चुकाना पड़ता है।

ऐसे में अगर कोई बीमार हो जाए निजी संसाधनों से मरीज स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना पड़ता है। टांडा से इल्तिफातगंज, अहिरौला-अकबरपुर से जमुनीपुर होते हुए सेवागंज बड़ी संख्या में यहां यात्री साधन के लिए भटकते हैं। तहसील, ब्लाक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बैंक, स्कूल, कालेज छात्रों समेत आम नागरिक डाग्गामारा वाहनों पर सफर में जान जोखिम सफल एवं अधिक किराया मुसीबत है।

अब उक्त रूटों पर परिवहन निगम की जनता सेवाएं शुरू होंगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी और कम किराये में आसान सफर होगा। जहांगीरगंज, आलापुर, जलालपुर रामनगर, बसखारी, गोविंद साहब, शिवबाब, किछौछा दरगाह, टांडा, मेडिकल कालेज, श्रवणधाम तक रोडवेज बसें दौड़ेंगे, इससे यातायात सुगम और पर्यटन से लाभ मिलेगा।


मुख्यमंत्री जनता सेवा (कम किराया) जनवरी तक बस का संचालन शुरू किया जाएगा रूट चार्ट किराया बनाया जा रहा। यह बस जिले के 100 किलोमीटर तक दौड़ेंगे ब्लॉक मुख्यालय तथा धार्मिक स्थलों तक भी संचालन किया जाएगा।
कुंवर हरिओम श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अकबरपुर डिपो
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3810K

Credits

administrator

Credits
388010

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com