search

Bihar Politics: वोटिंग के रिकार्ड ने बढ़ाया एनडीए का मुस्कान, संजय झा बोले- सीटों की संख्या भी बढ़ेगी

deltin33 2025-11-7 18:13:07 views 1156
  

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा



राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने शुक्रवार को अपने एक्स हैंडल पर यह लिखा कि चुनाव चाहे बिहार का हो या देश का, वोट प्रतिशत बढ़ने पर एनडीए के सीटों की संख्या बढ़ी है।


संजय ने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 2019 में ज्यादा वोट पड़े तो एनडीए को ज्यादा सीटें आयी थीं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में कम वोट पड़े तो एनडीए को कम सीटें आयीं।

बिहार के चुनावी इतिहास के आंकड़े यह बताते हैं कि कल के पहले बिहार में सर्वाधिक 62.57 प्रतिशत मतदान वर्ष 2000 के विधानसभा चुनाव में हुआ था। तब भी तत्कालीन सरकार की वापसी हुई थी।

उसके बाद फरवरी 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में सिर्फ 46.5 और अक्टूबर 2005 में 45.85 प्रतिशक मतदान हुआ। यानी 2000 की तुलना में 2005 में काफी कम मतदान हुआ था और उस वर्ष सत्ता में परिवर्तन हुआ था।


संजय ने लिखा कि वर्ष 2005 की तुलना में 2010 में अधिक वोट पड़े तो एनडीए को ज्यादा सीटें आयीं। वर्ष 2015 में 2010 से ज्यादा वोट पड़े , 2020 में 2015 से ज्यादा वोट पड़े।

हर बार जनता ने नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट किया। नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के प्रति इस बार लोगों में सबसे ज्यादा उत्साह है।


संजय ने दावा किया कि चुनाव के दूसरे चरण में जहां 11 नवंबर को वोटिंग होनी है वहां एनडीए के पक्ष में लहर के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैे।

जब भी विपक्ष ने मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ झूठ फैलाने की कोशिश की है, मतदाताओं ने वोट की चोट से उसका करारा जवाब दिया है। इस बार भी यही होने जा रहा है। एनडीए को 2010 से भी ज्यादा सीटें आएंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


संजय ने कहा कि चुनाव में करारी हार सामने देख हताश विपक्ष तरह-तरह के बहाने बनाने और नैरेटिव गढ़ने की कोशिश में जुट गया है।

विपक्ष के लोग मतदान के दौरान पूरे दिन यह मनगढ़ंत आरोप लगा रहे थे कि चुनाव आयोग धीमी गति से मतदान करा रहा है। लेकिन जब शाम में यह आंकड़ा सामने आया कि ऐतिहासिक मतदान हुआ है तो विपक्ष की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521