बागपत में पकड़ा गया सांप, डसने के बाद अस्पताल में भर्ती महिला। सौ. ग्रामीण
जागरण संवाददाता, बिजनौर/बागपत। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सांप डसने के मामले सामने आना जारी है। शनिवार को बागपत और बिजनौर में भी सांपों ने लोगों को डस लिया।
जिला बागपत में ग्राम खट्टा प्रहलादपुर निवासी महिला महिला को अलमारी से डिब्बा उठाते समय सांप ने डस लिया। किसान संजीव की पत्नी 50 वर्षीय कुसुम देवी शनिवार सुबह घर में अलमारी से डिब्बा उठा रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनकी हाथ की अंगुली में डस लिया। अलमारी से पहले से सांप बैठा हुआ था। स्वजन ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. शिखर का कहना है कि महिला की हालत में सुधार है। वहीं सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बाइक से लिपटा मिला खतरनाक रसल वाइपर सांप
जागरण संवाददाता, बिजनौर। मेडिकल के महिला चिकित्सालय के सामने खड़ी बाइक के पहिये में शनिवार दोपहर एक रसल वाइपर सांप लिपटा हुआ था। इस पर वहां अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। इस बीच रसल वाइपर से अलग होकर अस्पताल की ओर जाने लगा लेकिन वन विभाग के सर्प मित्रों ने सांप को पकड़ लिया। उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया है। अस्पताल में रसल वाइपर मिलने से लोग दहशत मे हैं। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि जानलेवा प्रजाति के सांपों की संख्या जिले में बढ़ी है। प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक सांपों का रेस्क्यू किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में पकड़े गए दस रसल वाइपर सांप, यह देता है कोबरा से भी दर्दनाक मौत, डसने पर समय पर इलाज जरूरी
किसान को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती
जागरण संवाददाता, बिजनौर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर देहरी निवासी किसान उदयवीर उर्फ बब्लू पुत्र विजयपाल शनिवार सवेरे घेर की पशुशाला में पशुओं को बांध रहा था। इसी बीच उसके पैर में सांप ने डस लिया। सांप के डसने पर उसकी हालत बिगड़ गई। उसे मंडावर रोड स्थित डा. बीरबल के नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
ISSF Junior World Cup, ISSF, Junior World Cup 2025, Junior World Cup
यह भी पढ़ें- Bijnor News : रास्ते में बैठा था सांप, पहिया मामूली सा टकराते ही बाइक सवार को डसा और फिर...
जहां उसका उपचार चल रहा है। किसान की हालत खतरे से बाहर है। वन विभाग के दारोगा विशाल प्रताप ने बताया कि टीम ने गांव में पहुंचकर सांप का रेस्क्यू किया है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि पकड़ा गया सांप इंडियन रैट स्नैक है। यह ज्यादा खतरनाक नहीं होता है। इसका भोजन चूहे होता है। सांप को पकड़ने के बाद इसे जंगल में छोड़ दिया गया है।
यह भी पढ़ें- घर में निकले सांप को पकड़ना पड़ा भारी, युवक को डसा, मौत, Video वायरल
घास पर आराम कर रहा था युवक और सांप ने डस लिया
संवाद सूत्र, जागरण, अफजलगढ़ (बिजनौर)। अफजलगढ़ के मुहल्ला गौहर अली खां निवासी 21 वर्षीय मोहम्मद शुभान शनिवार को गांव मीरापुर मोदीवाला गया था। वहां से लौटते समय गांव के पास घास पर बैठ गया। इस दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया। उसने इसकी जानकारी स्वजन को दी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां डा. मोहित कुमार ने बताया कि शुभान को हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- कृपया ध्यान दें...हर सांप का डसना इमरजेंसी है, पढ़ें यह खबर, आप किसी की जान बचाने में कर सकते हैं मदद
सांप डसने पर झाड़फूंक के चक्कर में बिल्कुल भी न पड़े: डा. मोहित कुमार
डा. मोहित कुमार ने बताया कि अस्पताल में सांप के डसने पर लगाए जाने वाले इंजेक्शन उपलब्ध हैं। अगर किसी को सांप डसता है तो झाड़फूंक के चक्कर में बिल्कुल भी न पड़े। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाएं।
 |