search

प्रतापगढ़ में खेत में मिला किशोर का शव, परिजनों ने गला दबाकर हत्या की जताई आशंका

LHC0088 2025-11-7 16:07:20 views 1246
  



जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। घर से निकले किशोर का शव खेत में पाया गया। परिवार के लोगों ने गला दबाकर हत्या करके शव को फेंके जाने की आशंका जताई है। शुकाल का पूरा फतनपुर के मनोज कुमार का 17 वर्षीय बेटा शुभम गौतम गुरुवार की शाम छह बजे गांव में ही आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था, जहां उसे कुछ लोगों ने देखा था, इसके बाद वह घर नहीं लौटा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रात में घर वाले उसे खोज रहे थे और शुक्रवार सुबह धान के खेत में घर से करीब 400 मीटर दूर उसका शव पाया गया। उसका मोबाइल नहीं मिला और चप्पल 25 मीटर दूर मिली। खेत में घसीटे जाने के निशान पाए गए। किशोर के गले में अकड़न और दबाव देखा गया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी गला कसकर हत्या की गई है।

घटना की वजह फिलहाल आशनाई लग रही है, बाकी जांच में सब सामने आएगा। एसओ फतनपुर थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर स्वजन व गांव के लोगों से जानकारी जुटाई। स्वजन अब तक कुछ खास वजह बताए नहीं।

शुभम अपने भाई आशीष से छोटा व बहन शिवानी से बड़ा था। पिता मोची हैं। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया गया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138