पहले फेज की वोटिंग खत्म: दावे ऊंचे, चेहरे फीके, पार्टी दफ्तरों में चहल-पहल और चिंता दोनों, देखें कहां रही उदासी...

cy520520 2025-11-7 14:37:39 views 553
  

चुनाव के बाद बीजेपी ऑफिस पटना में चहल पहल



जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Election 2025 मतदान के दौरान राजधानी के बूथों पर चहल-पहल दिखी, तो भाजपा को छोड़कर अन्य पार्टी कार्यालयों में रोज की अपेक्षा शांति रही।

वीरचंद पटेल पथ स्थित बीजेपी मुख्यालय पर कार्यकर्ता दावों के साथ गुणा-गणित लगा रहे थे। समर्थकों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।

यहां समर्थक जुटे रहे। राजद कार्यालय गेट पर दोपहर में ताला जड़ा था। बाहर समर्थक जमे थे। जदयू और कांग्रेस मुख्यालय में सन्नाटा था। यहां नेता कार्यकर्ता नहीं दिखे।

  

  

जदयू कार्यालय में भी सन्नाटा रहा।




  

कांग्रेस कार्यालय में भी सन्नाटा।




भाजपा से ही जनता की अपेक्षा भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में समर्थकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। काफी लोग खाते-पीते भी दिखे।

संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। आज के मतदान खूब हुआ है। परिणाम हमारे पक्ष में होंगे।

बीजेपी से जुड़े डा अंजनी प्रसाद ने कहा कि राज्य शांति और विकास चाहता है। एनडीए दोनों दे रहा है। सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था के राज्यवासी खुश हैं।

  

  

राजद कार्यालय में नहीं दिखी गतिविधि
पीके की बातों में लगता है दम

बदलाव होना ही चाहिए जनसुराज कार्यालय के बाहर पीके के समर्थक भोला पासवान ने कहा कि अब बदलाव होना चाहिए। अभी गरीब के लिए कुछ सुविधा नहीं है। छोटा व्यापार करने की सोचिए तो नगर निगम कर्मी परेशान करते हैं। पैसा मांगते हैं। शिकायत करिए, तो कहीं सुनवाई नहीं होती है। प्रशांत किशोर की बातों में दम लगता है। पीके आएंगे तो बिहार बदलेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
विकास के नाम पर मत उलझाएं

नौकरी दीजिए राजद कार्यालय के बाहर सुरेंद्र कुमार रविदास कहते हैं कि सरकार बदलनी चाहिए। विकास के नाम पर मत उलझाया जाए, नौकरी दीजिए, विकास अपने आप हो जाएगा। कांग्रेस कार्यालय में मिले दिनेश सिंह ने दावा किया कि 160 सीटों के साथ महागठबंधन सरकार बनाने जा रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138324

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com