search

UGC NET DEC 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई

cy520520 2025-11-7 14:37:32 views 1128
  

UGC NET DEC 2025: आवेदन करने की अंतिम तिथि आज।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आज अंतिम तिथि है। जो उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे केवल आज यानी 07 नवंबर तक ही अंतिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी 07 नवंबर निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को 10 नवंबर से 12 नवंबर, 2025 के बीच फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एप्लीकेशन फीस


यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1150 रुपये, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 600 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन पीस 325 रुपये निर्धारित है।
इन आसान स्टेप्स से करें यूजीसी नेट के लिए रजिस्ट्रेशन

जो उम्मीदवार इस बार यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे यहां बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी को ध्यान से भर लें।
  • रजिस्ट्रेशन कर लेने के बाद पासपोर्ट साइज फोटो व हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

परीक्षा पैटर्न

यूजीसी नेट परीक्षा कंप्यूटर मोड में दो भागों में आयोजित कराई जाती है। पेपर-I में अभ्यर्थियों से टीचिंग, रिसर्च एप्टीट्यूड, रीजनिंग और सामान्य जागरूकता आदि विषय से 100 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। पेपर-II में अभ्यर्थियों  द्वारा चयनित किए गए विषय से 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा कुल 3 घंटे के लिए आयोजित कराई जाती है। परीक्षा में नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: UP Board 10th Exam 2026 Date Sheet: यूपी बोर्ड कक्षा दसवीं का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737