deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

November Skygazing Events: नवंबर में आसमान में दिखेंगे ये 10 दुर्लभ नजारे, मिस न करें एक भी तारीख

Chikheang 2025-11-7 14:26:43 views 1035

  

नवंबर में दिखेंगे 10 सबसे खूबसूरत नजारे, कैलेंडर में नोट कर लें सभी तारीख (Image Source: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप आकाश में होने वाली अद्भुत घटनाओं के दीवाने हैं, तो नवंबर 2025 आपके लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने आसमान में एक से बढ़कर एक खगोलीय घटनाएं घटेंगी- चमकदार उल्का वर्षाएं, ग्रहों का अद्भुत संगम और साल का सबसे बड़ा चांद। जी हां, हर हफ्ते कुछ नया और अनोखा देखने को मिलेगा, चाहे आप प्रोफेशनल एस्ट्रोनॉमर हों या बस रात के आसमान को निहारना पसंद करते हों। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
“टौरिड“ उल्का वर्षा से हुई महीने की शुरुआत

नवंबर की शुरुआत दक्षिणी टौरिड (Southern Taurids) उल्का वर्षा से हुई, जो 4 और 5 नवंबर को अपने चरम पर थी। ये उल्काएं धीरे-धीरे गिरती हैं, लेकिन बेहद चमकदार होती हैं- मानो आसमान में आग के गोले तैर रहे हों। इसके बाद 11-12 नवंबर को उत्तरी टौरिड (Northern Taurids) नजर आएंगी, जो कम मात्रा में लेकिन उतनी ही शानदार फायरबॉल्स पैदा करेंगी।

  
लियोनिड्स उल्का वर्षा

17 से 18 नवंबर के बीच आने वाली लियोनिड्स उल्का वर्षा नवंबर का सबसे रोमांचक दृश्य मानी जाती है। इस दौरान प्रति घंटे 15 तक चमकीले उल्काएं दिखाई दे सकती हैं। खास बात यह है कि उस रात चांद पतला होता जाएगा, जिससे आकाश अंधकारमय रहेगा और उल्काएं और भी स्पष्ट नज़र आएंगी।
साल का सबसे बड़ा और चमकीला चांद

5 नवंबर की रात आसमान में चांद कुछ अलग ही रूप में देखने को मिला। इस दिन का “बीवर सुपरमून“ साल का सबसे बड़ा और सबसे चमकीला पूर्णिमा का चांद था। बता दें, यह सामान्य से करीब 8% बड़ा और 16% ज्यादा चमकीला होता है।
ग्रहों की अद्भुत झलकियां

इस महीने सिर्फ उल्काएं ही नहीं, बल्कि ग्रह भी अपनी अनोखी स्थिति में दिखेंगे।

  • यूरेनस (Uranus) 21 नवंबर को अपने विपरीत स्थिति में होगा, यानी पृथ्वी के सबसे नजदीक और सबसे चमकीले रूप में। इस समय यह वृषभ (Taurus) नक्षत्र के पास नजर आएगा और टेलिस्कोप से साफ देखा जा सकेगा।
  • बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) पूरे महीने शाम के आसमान में जगमगाते रहेंगे, जिससे इन्हें देखने का शानदार अवसर मिलेगा।
  • बुध (Mercury) नवंबर के शुरू में अपनी सबसे ऊंची स्थिति पर होगा और सूर्यास्त के बाद नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा।
  • शुक्र (Venus) और बुध (Mercury) 25 नवंबर को एक-दूसरे के बेहद पास दिखाई देंगे, जो एक सुंदर खगोलीय संगम होगा।

दुर्लभ दृश्य

23 नवंबर की रात एक अनोखा पल आएगा जब रिंग्स ऑफ सैटर्न लगभग गायब से लगेंगे। दरअसल, उस दिन पृथ्वी और शनि एक ही रेखा में होंगे, जिससे उसके रिंग्स किनारे से देखे जाएंगे और बहुत पतले लगेंगे। यह घटना हर कुछ वर्षों में ही देखने को मिलती है।
महीने का आखिरी सरप्राइज

नवंबर के अंतिम दिनों में, 28 तारीख को, ओरियोनिड्स उल्का वर्षा देखने को मिलेगी। हालांकि इसमें प्रति घंटे सिर्फ 3 उल्काएं दिखाई देती हैं, लेकिन अगर आसमान साफ हो तो ये बेहद सुंदर और शांतिपूर्ण दृश्य प्रदान करती हैं।
आकाश देखने का सही समय

अगर आप इन घटनाओं का आनंद लेना चाहते हैं, तो शहर की रोशनी से दूर किसी खुले स्थान पर जाएं। आसमान साफ हो, तो बिना किसी उपकरण के भी इन अद्भुत घटनाओं का आनंद लिया जा सकता है। लेकिन अगर आपके पास टेलिस्कोप है, तो युरेनस, शनि और बृहस्पति को करीब से देखना न भूलें।

यह भी पढ़ें- नवंबर में आसमान होगा चमकदार, टूटते तारे-सुपरमून के दिखेंगे दुर्लभ नजारे; तारीख कर लें नोट

यह भी पढ़ें- Super Moon: इस साल के सबसे बड़े चांद के हुए दीदार, देखें अद्भुत तस्वीरें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
77117