search

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ: यूपी में भाजपा का राष्ट्रगीत गायन

cy520520 2025-11-7 07:35:58 views 1255
  



प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी मुरादाबाद में होंगे शामिल

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा राष्ट्रगीत \“वंदे मातरम\“ के 150वें वर्ष पर शुक्रवार को विशेष उत्सव मनाने जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश के 18 स्थानों पर सामूहिक वंदे मातरम गायन और सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र के प्रति श्रद्धा, त्याग, समर्पण और मातृभूमि की स्तुति का जयघोष होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रदेश उपाध्यक्ष व अभियान के प्रभारी त्रयम्बक त्रिपाठी ने बताया कि हर स्थल पर 150 कार्यकर्ता सामूहिक गायन में शामिल होंगे। साथ ही सभाओं के माध्यम से वंदे मातरम की 150 वर्ष की यात्रा पर संवाद और राष्ट्रभक्ति के भाव को सशक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी मुरादाबाद, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा बरेली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी गाजियाबाद तथा राज्यसभा सदस्य डा. दिनेश शर्मा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार के मंत्री एवं पदाधिकारी सहारनपुर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, फिरोजाबाद, नोएडा, कानपुर, शाहजहांपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, प्रयागराज तथा झांसी में सामूहिक गायन और सभाओं में शामिल होंगे। भाजपा ने इसे राष्ट्रभावना को नई ऊर्जा देने वाला ऐतिहासिक अवसर बताया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

Previous threads: casino plovanija Next threads: casino fashion
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737