इस खबर में प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। चुनाव खत्म होने के बाद शुक्रवार से यात्री विभिन्न प्रदेशों के लिए निकलेंगे। हजारों यात्रियों की सुविधा के लिए समस्तीपुर रेलमंडल ने व्यापक व्यवस्था की है। मुजफ्फरपुर सहित कई स्टेशनों से काफी संख्या में ट्रेनें चलाई जाएंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एक ट्रेन दोपहर दो बजे खुलेगी
शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से 04313 योगनगरी ऋषिकेश के लिए एक ट्रेन दोपहर दो बजे खुलेगी, जो हाजीपुर, छपरा, सिवान, गोरखपुर, गोंडा के रास्ते ऋषिकेश जाएगी। इसमें एसी-टू, थ्री के अलावा जनरल कोच भी है।
मुजफ्फरपुर से हुबली के लिए 12:45 बजे खुलेगी
दूसरी ट्रेन 05543 मुजफ्फरपुर से हुबली के लिए 12:45 बजे खुलेगी। यह मोतिहारी रूट से जाएगी। इसमें एसी-टू, थ्री, स्लीपर के साथ जनरल कोच भी हैं। 06262 मुजफ्फरपुर से बेंगलुरु कैंट के लिए 23:45 बजे खुलेगी। यह हाजीपुर, पटना के रास्ते जाएगी। इसमें सभी श्रेणी के कोच हैं।
मुजफ्फरपुर से आनंद विहार दिल्ली 7:55 बजे खुलेगी
05501 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार दिल्ली 7:55 बजे खुलेगी। यह चारों ट्रेनें शुक्रवार को यहां से पाटलिपुत्र, दानापुर, डीडीयू के रास्ते जाएंगी। 05219 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार दिल्ली, दोपहर 13:30 बजे खुलेगी। यह भी पाटलिपुत्र, दानापुर, डीडीयू के रास्ते शनिवार को जाएगी। 05283 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार दिल्ली के मोतिहारी रूट से जाएगी।
यह सुबह 6:30 बजे खुलेगी और मोतिहारी रूट से शनिवार को जाएगी। 05503 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार दिल्ली के लिए सुबह 7:55 बजे जाएगी। यह पाटलिपुत्र, दानापुर, डीडीयू के रास्ते शनिवार को जाएगी।
जयनगर से अमृतसर के लिए 4:15 बजे खुलेगी
आठ नवंबर को जयनगर से अमृतसर के लिए 4:15 बजे खुलेगी। यह मुजफ्फरपुर के रास्ते जाएगी। इधर सात व आठ नवंबर को हसनपुर रोड-नई दिल्ली के लिए जयनगर से मुजफ्फरपुर-मोतिहारी के रास्ते जाएगी। सहरसा से लोकमान्य तिलक शुक्रवार को 17:45 बजे खुलेगी। यह मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर होकर जाएगी। |