search

Jharkhand New DGP: अनुराग गुप्ता ने लिया रिटायरमेंट, तदाशा मिश्रा बनीं प्रभारी डीजीपी

Chikheang 2025-11-7 03:07:18 views 1246
  

अनुराग गुप्ता और तदाशा मिश्रा। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, रांची।  गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अनुराग गुप्ता के ऐच्छिक सेवानिवृति के आवेदन को स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में गुरुवार देर रात विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई।

झारखंड की नई प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को बनाया गया है। इस संबंध में भी गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। तदाशा मिश्रा गृह कारा एवं आपदा विभाग में विशेष सचिव के पद पर थी।

  

तदाशा मिश्रा झारखंड पुलिस के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। वह 1994 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं। वह दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगी।

तदाशा मिश्रा को हाल ही में रेल एडीजी के पद से स्थानांतरित कर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड पुलिस में विशेष सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।

वह पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, जिनमें झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) की एडीजी और रेल एडीजी जैसे पद शामिल हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953