search

मुंबई लोकल की थमी रफ्तार, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर 1 घंटे तक संचालन रहा ठप

deltin33 2025-11-7 01:37:54 views 1238
  

रेलवे यूनियन की हड़ताल से मुंबई लोकल बाधित। इमेज सोर्स- सोशल मीडिया  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर गुरुवार को अचानक रेलवे यूनियन के सदस्यों द्वारा हड़ताल किए जाने पर ट्रेन सेवाएं बाधित हुई। इस दौरान कुछ समय के लिए मुंबई लोकल ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस प्रदर्शन का मुख्य कारण एक रेलवे इंजीनियर के खिलाफ हाल ही में हुए एक्सीडेंट केस के सिलसिले में दर्ज की गई FIR का विरोध करना था।
रेलवे यूनियन की हड़ताल से मुंबई लोकल बाधित

PTI के अनुसार इस विरोध-प्रदर्शन से मुंबई के जरुरी सबअर्बन नेटवर्क पर करीब एक घंटे तक रुकावटें आईं। इसके बाद यूनियन ने विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया, जिससे सेवाएं सामान्य रूप से चलने लगीं। नतीजतन पीक आवर में रुकावट के बाद लोकल ट्रेनें पूरी तरह से चलने लगीं।
CSMT पर एक घंटे तक थमी ट्रेन सेवाएं

सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर स्वप्निल नीला ने PTI को बताया कि CSMT पर विरोध कर रहे कर्मचारियों ने शाम 5.50 बजे से 645 बजे के बीच मोटरमैन और ट्रेन मैनेजरों को ट्रेन चलाने नहीं दिया। यात्री CSMT परिसर में भर गए थे और ट्रेन सर्विस फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521