Ghatshila by election 2025: पांच पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी के लिए मांग रहे वोट,रणनीतियों के तहत प्रचार में जुटे

cy520520 2025-11-7 00:09:30 views 1238
  

नामांकन के समय मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो। (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, रांची। घाटशिला उपचुनाव में चार दिन शेष बचे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने यहां जीत के लिए पूरा दम लगा दिया है। पांच पूर्व मुख्यमंत्री घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के लिए प्रचार में लगे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी घाटशिला में प्रतिदिन प्रचार और प्रेस कान्फ्रेंस के जरिए माहौल भाजपा के पक्ष में करने में लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जनसभा और रोड शो जैसे आयोजन से लोगों को भाजपा के लिए वोट करने की अपील कर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा भी प्रतिदिन मतदाताओं के बीच पहुंच कर वोट मांग रहे हैं। जबकि चम्पाई सोरेन सुदूर गांव तक जाकर भाजपा प्रत्याशी और अपने पुत्र बाबूलाल सोरेन के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। जनता के बीच भाजपा प्रत्याशी के लिए उत्साह है। बड़े नेताओं के जाने से लोगों का भरोसा बढ़ा है।  
ओडिशा के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री प्रचार में हुए शामिल

घाटशिला उपचुनाव के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी आ चुके हैं। उन्होंने दो जनसभा के संबोधित किया है। ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा भी घाटशिला में दो दिन रह चुकी हैं। अगले दो दिनों में बंगाल भाजपा के कुछ नेताओं के आने और प्रचार में शामिल होने की संभावना है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
138324

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com