deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

क्या हिमाचल में पहली बार व्यवस्था परिवर्तन? 6 जिलों के SP की कमान HPS अधिकारियों को, इससे पहले कब हुआ ऐसा

deltin33 2025-11-6 22:37:13 views 572

  

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव  



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने व्यववस्था परिवर्तन में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने आईपीएस के बजाय छह जिलों में एचपीएस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक (एसपी) लगाया है। सरकार का यह निर्णय अंदर खाते आइपीएस अधिकारियों को अखर रहा है। सरकार इसे व्यवस्था परिवर्तन का हिस्सा बता रही है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अफसरशाही में चर्चा

हिमाचल के अधिकारियों पर विश्वास जताकर सरकार उनके अनुभव का फायदा लेना इस निर्णय की मंशा है। हालांकि पूर्व की सरकारों में भी ऐसा होता रहा है, लेकिन एक साथ 6 जिलों की कमान सौंपी गई है, जिससे अफसरशाही में खासी चर्चा है।
इन एचपीएस अधिकारियों को बनाया गया था एसपी

पूर्व में जब वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री थे तो शिमला में एचपीएस अधिकारी डीडब्लयू नेगी को एसपी लगाया था। नेगी वीरभद्र सिंह के करीबी अधिकारियों में शामिल थे। उनके पास शिमला के एसपी के अलावा एसपी विजिलेंस का कार्यभार भी था। कई अहम मामलों की वह जांच कर रहे थे। वीरभद्र सरकार में बलबीर ठाकुर को भी एसपी कांगड़ा लगाया गया था। वह भी एचपीएस अधिकारी थे।
धूमल व वीरभद्र ने दी पदोन्नत अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी

प्रेम कुमार धूमल व वीरभद्र सिंह दोनों ही एचपीएस से पदोन्नत होकर आइएएस व आइपीएस कैडर में आने वाले अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी देते थे। जयराम सरकार में भी हिमाचली अधिकारियों को अधिमान दिया गया। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) में आने वाले अधिकारियों की पहली प्राथमिकता जिलों की रहती है।  

एचपीएस अधिकारियों को जिला का कार्यभार सौंपना नई बात नहीं है। चर्चा इसलिए ज्यादा है क्योंकि एक साथ 6 अधिकारियों को एसपी लगा दिया गया है।
इन्हें सौंपा है जिम्मा

एचपीएस अधिकारियों में वर्ष 2006 बैच के मदन लाल-2 को कुल्लू, 2007 बैच के सुशील कुमार को जिला किन्नौर, 2007 बैच के विजय कुमार को जिला चंबा और 2008 बैच के कुलभूषण वर्मा को पुलिस जिला नूरपुर का एसपी लगाया है। 2007 बैच के ही विनोद कुमार-2 को पुलिस जिला बद्दी में स्थायी नियुक्ति मिली है।

2007 बैच के बलवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के रूप में वर्तमान पुलिस अधीक्षक की सेवानिवृत्त के बाद नियुक्ति मिलेगी। इन एचपीएस अधिकारियों के अलावा एसपी कांगड़ा के रूप में आईपीएस अधिकारी अशोक रतन को स्थायी नियुक्ति दी गई है। वह नुरपूर जिला के एसपी थे।
कई जिलों में हिमाचल मूल के हैं डीसी

हिमाचल के पांच जिलों में हिमाचल मूल के आइएएस अधिकारियों को डीसी लगाया है। डीसी हमीरपुर अमरजीत शर्मा, डीसी किन्नौर डा. अमित शर्मा, डीसी शिमला अनुपम कश्यप, डीसी सोलन मनमोहन शर्मा और डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा हिमाचल कैडर की अधिकारी हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: हरियाणा के स्कॉर्पियो सवारों ने पांवटा साहिब में रंजिश में कुचल दिया युवक, PGI ले जाते मौत  
लाहुल स्पीति में महिला अफसर

हिमाचल का लाहुल स्पीति जिला ऐसा जिला है जहां बड़े पदों पर महिला अधिकारी तैनात है। यहां पर डीसी के अलावा एसपी, डीएसपी, एसडीएम सहित अन्य बड़े पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

administrator

Credits
73441