भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से हराया।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने चौथे टी20I मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। इसका बचाव करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी को 18.2 ओवर में 119 रन पर समेट दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20I शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दरअसल, घर में टी20I मैच खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले साल 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिडनी में 111 रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलिया का घर में सबसे कम T20I स्कोर-
- 111 बनाम न्यूजीलैंड सिडनी 2022
- 119 बनाम भारत गोल्ड कोस्ट 2025
- 127 बनाम पाकिस्तान मेलबर्न 2010
- 131 बनाम भारत मेलबर्न 2011
भारत ने रचा नया कीर्तिमान
वहीं, भारत टीम ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर दूसरी बार सबसे कम स्कोर को डिफेंड किया। इससे पहले साल 2020 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 162 रन डिफेंड किए थे। मौजूदा मैच में वॉशिंगटन सुंदर ने 1.2 ओवर में तीन देकर तीन विकेट चटकाए।
ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सफलतापूर्वक बचाए गए सबसे कम लक्ष्य (T20I)
- 162 भारत द्वारा कैनबरा 2020
- 168 भारत द्वारा गोल्ड कोस्ट 2025 *
- 179 इंग्लैंड द्वारा कैनबरा 2022
- 185 भारत द्वारा मेलबर्न 2016
- 185 भारत द्वारा एडिलेड 2016
भारत ने बना ली अजेय बढ़त
इसके अलावा भारत ने ऑस्ट्रेलिया में द्विपक्षीय टी20I सीरीज (2+ मैच) में अपना अपराजेय अभियान जारी रखा है। पिछली चार सीरीज में भारत ने दो जीते और दो ड्रॉ रही है। इस सीरीज में एक मैच बाकी रहते हुए 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है।
यह भी पढ़ें- IND vs AUS 4th T20 Match: वॉशिंगटन सुंदर के दम पर ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से छीना मैच, भारत ने सीरीज पर बनाई अजेय बढ़त
|
|