Bihar Chunav Voting Percentage: बिहार में सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान, 18 जिलों की 121 सीटों में से कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग?

LHC0088 2025-11-6 17:47:26 views 1241
Bihar Election 2025 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान आज सुबह से ही 18 जिलों की 121 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। भारत निर्वाचन आयोग ने इस चरण के मतदान के लिए सख्त निगरानी सुनिश्चित की है, जिसमें पहली बार सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। बिहार में सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।



कहां हुई सर्वाधिक और सबसे कम वोटिंग?



पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान हुआ। समस्तीपुर जिले में 25.11 फीसदी मतदान हुआ। बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के पहले चरण में छह नवंबर को सुबह 11 बजे तक कुल औसत मतदान प्रतिशत 27.65% दर्ज किया गया।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-2025-first-phase-voting-voter-arrested-in-mahua-for-taking-photo-of-evm-tej-pratap-is-contesting-from-here-article-2260538.html]Bihar Chunav Voting: EVM की फोटो लेते हुए महुआ में एक वोटर गिरफ्तार, तेज प्रताप लड़ रहे हैं यहां से चुनाव
अपडेटेड Nov 06, 2025 पर 1:13 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-2025-muzaffarpur-bjp-leader-head-broken-bjp-workers-detained-chaos-during-bihar-chunav-first-phase-voting-article-2260359.html]Bihar Chunav: \“कहीं फोड़ा नेता का सिर, तो कहीं BJP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठाया\“, बिहार चुनाव के पहले चरण में वोटिंग के दौरान बवाल!
अपडेटेड Nov 06, 2025 पर 12:53 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-elections-bhimband-munger-voting-conducted-first-time-after-20-years-in-naxal-affected-area-article-2260364.html]Bhimband: मुंगेर के भीमबांध में 20 साल बाद पड़ा पहला वोट, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जगी विकास की नई उम्मीद
अपडेटेड Nov 06, 2025 पर 12:48 PM

मधेपुरा में 28.46%, सहरसा में 29.68%, दरभंगा में 26.07%, मुजफ्फरपुर में 29.66%, गोपालगंज में 30.04%, सीवान में 27.09%, सारण में 28.52%, वैशाली में 28.67%, समस्तीपुर में 27.92%, बेगूसराय में 30.37%, खगड़िया में 28.96%, मुंगेर में 26.68%, लखीसराय में 30.32%, शेखपुरा में 26.04%, नालंदा में 26.86%, पटना में 23.71%, भोजपुर में 26.76% तथा बक्सर में 28.02% मतदान दर्ज किया गया। इनमें बेगूसराय में सर्वाधिक और पटना में सबसे कम मतदान हुआ।



3.75 करोड़ मतदाता आज डालेंगे वोट



बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज कुल 3 करोड़ 75 लाख मतदाता 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। इन मतदाताओं में 1 करोड़ 98 लाख 35 हज़ार 325 पुरुष मतदाता और 1 करोड़ 76 लाख 77 हज़ार 298 महिला मतदाता शामिल हैं। इस बार के चुनाव में 758 थर्ड जेंडर मतदाताओं के साथ-साथ 7 लाख 37 हज़ार 765 पहली बार वोट देने वाले युवा मतदाता (18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के) भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर बिहार की अगली सरकार की दिशा तय करेंगे।



प्रमुख चेहरों की भाग्य दांव पर



यह चरण बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इसमें कई राजनीतिक दिग्गजों का भाग्य EVM में कैद हो रहा है।



NDA: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत सरकार के कई मंत्रियों का फैसला।



महागठबंधन: मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के राघोपुर क्षेत्र में भी इसी दिन वोट डाले जा रहे हैं।



संवेदनशील क्षेत्रों में मतदान का समय कम



चुनाव आयोग ने प्रथम चरण में कई विधानसभा क्षेत्रों के संवेदनशील होने के कारण वहां मतदान की समय सीमा निर्धारित समय से एक घंटा कम कर दी है।



शाम 5 बजे तक मतदान: सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, मुंगेर, जमालपुर के सभी बूथों पर और सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के 56 बूथों पर मतदान शाम 5 बजे तक ही होगा।



शाम 6 बजे तक मतदान: शेष बूथों पर मतदान सामान्य रूप से शाम 6 बजे तक संपन्न कराया जाएगा।



शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 121 सामान्य, 18 पुलिस, 33 व्यय पर्यवेक्षक लगाए गए हैं और इस चरण में साढ़े चार लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
140083

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com