search

सजा से बचने के लिए महिला की हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगा किया आत्महत्या नाटक

LHC0088 2025-11-6 10:07:08 views 1142
  



जागरण संवाददाता, बहराइच। छेड़खानी के दर्ज मुकदमे में सजा से बचने के लिए आरोपितों पर महिला की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगा है। मृतका के भाई ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मोतीपुर इलाके के एक गांव निवासी महिला का पति दिल्ली रहकर मेहनत मजदूरी करता है। इसी बात का फायदा उठाकर डेढ़ साल पहले दो लोगों ने उसके घर मे घुसकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

आरोप है कि घटना की नामजद तहरीर देने के बाद भी तत्कालीन थानाध्यक्ष ने आरोपितों शकील व आदित्य के खिलाफ केवल छेड़खानी का मुकदमा दर्ज मामले में आरोपितों को बचाने का काम किया था।

महिला के मामले में लगातार हो रही सुनवाई के चलते आरोपितों को न्यायालय से सजा का डर सताने लगा। आरोप है कि उन्होंने कई बार महिला को मामले में सुलह करने लिए धमकाया, लेकिन महिला ने लगातार विरोध करते हुए सुलह करने से मना कर दिया।

बुधवार देर शाम महिला का शव घर में फंदे से लटका पाया गया। उसके दोनों पैर जमीन पर टिके हुए थे। जानकारी के बाद पहुंचे मृतका के भाई ने बहन की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले में थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि तत्कालीन थानाध्यक्ष के कार्यकाल में घटना और कार्रवाई हुई थी। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण भी स्पष्ट हो सकेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138