search

नवंबर में आसमान होगा चमकदार, टूटते तारे-सुपरमून के दिखेंगे दुर्लभ नजारे; तारीख कर लें नोट

Chikheang 2025-11-6 02:42:58 views 686
  

नवंबर में आसमान होगा चमकदार टूटते तारे-सुपरमून के दिखेंगे दुर्लभ नजारे (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर का महीना आसमान प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा। इस महीने में हर हफ्ते कुछ न कुछ खास दिखने वाला है जैसे की टूटते तारे, कभी सुपरमून तो कभी ग्रहों की चमकदार जोड़ी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शुरुआत होती टॉरिड उल्का वर्षा से, जो अपने धीमे और चमकीले फायरबॉल्स के लिए मशहूर है। महीने के मध्य में लियोनिड उल्का वर्षा अपने तेज और उजले तारों से रात का नजारा और भी रोमांचक बनाएगी।
आसमान में टूटते तारों की बरसात

  • सदर्न टॉरिड्स (4-5 नवंबर): हर घंटे करीब 7 उल्काएं दिख सकती हैं, जिनमें कई चमकीले फायरबॉल होंगे।
  • नॉदर्न टॉरिड्स (11-12 नवंबर): धीमी गति से चलने वाली करीब 5 उल्काएं प्रति घंटे।
  • लियोनिड्स (17-18 नवंबर): तेज और उजली उल्काएं, लगभग 15 प्रति घंटे तक। इस दौरान चांद पतला होगा इसलिए देखने की स्थिति बेहतरीन रहेगी।
  • अल्फा मोनोसेरोटिड्स (21 नवंबर): कभी-कभी सैकड़ों उल्काएं एक साथ दिख सकती हैं।
  • नवंबर ओरियोनिड्स (28 नवंबर): हल्की और धीमी उल्काएं, करीब 3 प्रति घंटे।

कब दिखेगा सुपरमून?

5 नवंबर को फुल बीवर सुपरमून आसमान में दिखाई देगा, जो इस साल का सबसे बड़ा और चमकीला चांद होगा। यह सामान्य से करीब 8% बड़ा और 16% ज्यादा उजला दिखेगा। महीने के मध्य और आखिर में ग्रहों का भी शानदार खेल देखने को मिलेगा। 17 नवंबर को यूरेनस पृथ्वी के सबसे पास होगा और टेलिस्कोप से साफ़ दिखाई देगा। वहीं शनि और बृहस्पति (ज्यूपिटर) पूरे महीने शाम के आसमान में चमकते रहेंगे।
ग्रहों की जोड़ी

नवंबर की शुरुआत में बुध (Mercury) अपनी सबसे ऊंची स्थिति पर होगा और सूर्यास्त के बाद नंगी आंखों से दिखेगा। 25 नवंबर को शुक्र (Venus) और बुध पास-पास दिखाई देंगे, जो सुंदर ग्रह-जोड़ी का दृश्य बनाएंगे।

21 नवंबर को यूरेनस का अपोजिशन होगा, जब यह पूरी रात दिखेगा। 23 नवंबर को शनि के छल्ले (rings) लगभग गायब दिखेंगे, क्योंकि पृथ्वी उसकी रिंग्स के समतल में होगी, यह एक दुर्लभ दृश्य होगा।

ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का फैसला, क्या होगा असर?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953