deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

भाजपा की 10 नवंबर से हर विधान सभा क्षेत्र में होंगी पदयात्राएं, हर दो किलोमीटर पर होंगे ये चार पड़ाव

deltin33 2025-11-6 01:37:41 views 340

  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने बुधवार को प्रदेश, क्षेत्र एवं जिला टीमों के पदाधिकारियों से वर्चुअल संवाद कर सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह के कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस समारोह के दौरान 10 नवंबर से हर विधान सभा क्षेत्र में एकता का संदेश देने के लिए पदयात्राएं शुरू होंगी। यह पदयात्रा चार पड़ाव में होगी। इसमें सांस्कृतिक व जनसंपर्क के कार्यक्रम होंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रीय महामंत्री की वर्चुअल समीक्षा बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के साथ प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रभारी संजय राय भी शामिल हुए। सुनील बंसल ने कहा कि सरदार पटेल के जीवन से राष्ट्रसेवा, एकता और समर्पण की प्रेरणा मिलती है।

यह अभियान उनके जीवन और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में आठ किलोमीटर की पदयात्रा होगी, जिसमें भाजपा के एक हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें सामाजिक, व्यापारी, किसान, अधिवक्ता, शिक्षक, युवा और महिला संगठन भी साथ रहेगा।

उन्होंने बताया कि पदयात्राओं में प्रत्येक दो किलोमीटर पर चार पड़ाव होंगे—पहले पड़ाव पर पौधारोपण, दूसरे पर विशिष्ट व्यक्ति का उद्बोधन, तीसरे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और चौथे पड़ाव पर बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी। संजय राय ने बताया कि अभियान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह अभियान संपर्क, संवाद और जनजागरण के माध्यम से जनमानस को \“\“\“\“राष्ट्र प्रथम\“\“\“\“ के भाव से जोड़ेगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

administrator

Credits
71936