deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Bihar Chunav : 63 हजार नए वोटर की एंट्री, दरभंगा की 10 सीटों पर युवाओं का ‘फैसला’ भारी

cy520520 2025-11-6 00:07:50 views 843

  



प्रिंस कुमार, दरभंगा । बिहार विधानसभा चुनाव- 2025 में दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के 10 विधानसभा क्षेत्र में पहली बार 63 हजार युवा यानी \“\“फर्स्ट टाइम वोटर छह नवंबर यानी गुरुवार को 123 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे।

इसको लेकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। कुल 10 विधानसभा क्षेत्रों में 18 से 19 आयु वाले कुल 63 हजार 17 फर्स्ट टाइम वोटर प्रत्याशियों की जीत-हार में निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

18 से 19 आयु वाले 35 हजार 372 पुरुष और 27 हजार 644 महिला वोटरों का उत्साह चरम पर है। पिछले विधानसभा चुनाव में फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या 39 हजार 838 थी। इस बार इनकी संख्या 23 हजार 179 बढ़ गई है।

जाले धानसभा में सर्वाधिक सात हजार 602 फर्स्ट टाइम वोटर हैं, जबकि हायाघाट विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम पांच हजार 404 फर्स्ट टाइम वोटर की गिनती हुई है।

इसी ताकत के चलते हर पार्टी और उम्मीदवारों की नजर युवाओं और नये मतदाताओं पर टिकी है। पहली बार मतदान करने वाले अधिकतर युवा रोजगार के मुद्दे को अहम मानते हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए पहला वोट करेंगे।

इसके अलावा शिक्षा, देश का विकास, अर्थव्यवस्था, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, धार्मिक सोहार्द आदि मुद्दे भी पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं के लिए आवश्यक हैं।

इस वर्ग के मतदाताओं का कहना है कि वे पार्टी से अधिक उम्मीदवार को देखकर अपना मत देंगे। इनका कहना है कि उनका विधायक दूरदर्शी, गैर आपराधिक पृष्ठभूमि, युवा, जनता के मुद्दों की समझ रखने वाला और जहां तक संभव हो स्थानीय होना चाहिए।
विधानसभा चुनाव - 2025

विधानसभा - पुरुष - महिला - कुल वोटर



  • कुशेश्वस्थान - 3059- 2815 - 5874
  • गौराबौराम - 4331- 2468- 5899
  • बेनीपुर - 3127- 2889 - 6016
  • अलीनगर- 3302- 2429 - 5731
  • दरभंगा ग्रामीण - 3358- 2183- 5541
  • दरभंगा शहरी - 4115- 3265- 7380
  • हायाघाट - 2957- 2447 - 5404
  • बहादुरपुर - 3724- 2847 - 6572
  • केवटी - 3965- 3033- 6998
  • जाले - 4334- 3268- 7602



कुल विधानसभा 10 - 35,372- 27,644- 63,017
विधानसभा चुनाव 2020

विधानसभा - पुरुष - महिला - कुल वोटर

  • कुशेश्वस्थान - 1811- 2129 - 3940
  • गौराबौराम - 1775- 1541- 3316
  • बेनीपुर - 1804- 2315 - 4119
  • अलीनगर- 1793- 1553 - 3346
  • दरभंगा ग्रामीण - 2188- 1628- 3816
  • दरभंगा शहरी - 2307- 1959- 4266
  • हायाघाट - 1715- 1812 - 3527
  • बहादुरपुर - 2156- 1979 - 4136
  • केवटी - 2226- 2139- 4365
  • जाले - 2679- 2328- 5007



कुल विधानसभा 10 - 20,454- 19,383- 39,838
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
69779