search

Gopalganj News: चचेरे भाइयों की एक साथ उठी अर्थी, कार्तिक पूर्णिमा पर गांव में पसरा मातम

cy520520 2025-11-5 23:08:02 views 1250
  



जागरण संवाददाता, गोपालगंज/विजयीपुर। कार्तिक पूर्णिमा (2025) के पावन अवसर पर स्नान के दौरान हुई दर्दनाक घटना से पूरा इलाका शोक में डूब गया है। बुधवार को विजयीपुर थाना क्षेत्र के चखनी घाट स्थित खनुआ नदी में स्नान करते समय दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। दोनों मृतक भोरे थाना क्षेत्र के नोनिया छापर गांव के रहने वाले थे और आपस में चचेरे भाई थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतकों की पहचान 16 वर्षीय अभिषेक कुमार शर्मा, पिता जितेंद्र शर्मा तथा 17 वर्षीय चंदन कुमार शर्मा, पिता अमित शर्मा के रूप में की गई है। दोनों किशोरों का शव जैसे ही बुधवार की शाम गांव पहुंचा, पूरे गांव में मातम छा गया। घरों में चीख-पुकार मच गई और लोगों की आंखें नम हो गईं।

घटना के संबंध में मृतकों के साथी अंकित शर्मा ने बताया कि वे चार दोस्त मिलकर कार्तिक पूर्णिमा पर खनुआ नदी में स्नान करने गए थे। नहाने के दौरान अभिषेक और चंदन अचानक गहरे पानी में चले गए। लोगों के काफी प्रयास के बाद सबसे पहले चंदन को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद अभिषेक का शव भी बरामद किया गया।

अंकित ने बताया कि घटना के समय दो अन्य लड़के भी पानी में फंसे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें किसी तरह बचा लिया।
मां-बाप का इकलौता था चंदन, दो भाईयों में सबसे बड़ा था अभिषेक

चंदन कुमार शर्मा अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वहीं अभिषेक शर्मा दो भाइयों में बड़ा था। परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा कि हमेशा साथ रहने वाले दोनों चचेरे भाइयों की मौत भी एक साथ होगी। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों किशोर बचपन से ही बहुत घनिष्ठ थे और हर खुशी-दुख में साथ रहते थे। अब दोनों की एक साथ उठी अर्थी देखकर गांव का हर व्यक्ति गमगीन है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737