search

‘बिहार में NDA की दो-तिहाई सीटों पर जीत पक्की’, श्रेयसी सिंह के समर्थन में राजनाथ सिंह की सभा

cy520520 2025-11-5 19:42:57 views 1011
  

श्रेयसी सिंह के समर्थन में राजनाथ सिंह की सभा



संवाद सहयोगी, जमुई। केंद्रीय रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि बिहार में सर्वे के रुझान से यह स्पष्ट हो रहा है कि दो तिहाई सीटों पर विजय प्राप्त कर एनडीए सरकार बनाएगी। वे बुधवार को श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में जमुई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अपने संबोधन में उन्होंने भारत को वसुधैव कुटुंबकम की विचारधारा की धरती बताते हुए कहा कि हम किसी को छेड़ते नहीं लेकिन कोई छेड़ेगा तो भारत उसे छोड़ेगा भी नहीं। उन्होंने आपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए कहा कि यह समाप्त नहीं, स्थगित हुआ है। आतंकवादियों ने धर्म पूछ कर मारा था हमने कर्म देखकर मारा।  
तालाब में डुबकी लगाने वाली तस्वीर पर तंज

उन्होंने राहुल गांधी के तालाब में डुबकी लगाने वाली तस्वीर पर तंज कसते हुए कहा की सत्ता की हवस में यह लोग किस हद तक जाएंगे, इसका अंदाजा नहीं है। सेना को आरक्षण के नाम पर जाती और मजहब में बांटना चाहते हैं।  

उन्होंने कांग्रेस और भाजपा की सरकारों की तुलना की और विस्तार पूर्वक बताया कि भारत का मान पूरी दुनिया में एनडीए के सरकार में आने से बढ़ा है। धन दौलत के मामले में भारत साल डेढ़ साल में संभव है कि तीसरे स्थान पर होगा। पहले भारतीय प्रधानमंत्री अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाते थे। अब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है।  

उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारे कथनी और करनी में अंतर नहीं होता है। नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल में उनके दामन पर कोई दाग नहीं लगा। विपक्ष पर भ्रष्टाचार के ढेर सारे आरोप के बाद भी सत्ता में आने का दंभ भर रहे हैं। उन्होंने 20 साल पहले के बिहार की भी चर्चा की और बताया कि किस प्रकार राजद के लोग कहते थे आइए ना बिहार में, ठोक देंगे कट्टा कपार में।  

उन्होंने श्रेयसी सिंह की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि यह जमुई का नाम सिर्फ राज्य नहीं देश और दुनिया में रोशन कर रही है। सभा को यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता सलभमणि त्रिपाठी, प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के अलावा अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। मंच की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो कर रहे थे, जबकि संचालन की जिम्मेवारी भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी संभाल रहे थे।  

इस मौके पर जदयू नेता शांतनु सिंह, भाजपा नेता निर्भय प्रताप सिंह,लोजपा के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण मंडल तथा हम पार्टी के जिला अध्यक्ष दामोदर मांझी सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737