deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

54 साल की Tabu आज भी हैं कुंवारी, 10 साल बड़े शादीशुदा एक्टर संग रहा अफेयर

deltin33 2025-11-5 16:59:15 views 129

  

तब्बू और उनके पॉपुलर लव अफेयर्स (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। तब्बू का नाम बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेसेज में गिना जाता है। अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाने वाली, तब्बू वर्सेटाइल एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं। तब्बू ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत साल 1985 में एक बाल कलाकार के तौर पर की थी इस हिसाब से उनका करियर तीन दशक पुराना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बॉलीवुड और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के अलावा, तब्बू का निजी जीवन भी अक्सर लोगों को आकर्षित करता रहा है। कुछ लोगों के मन में ये भी सवाल आता है कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की और क्या यह उनका जानबूझकर किया गया फैसला था।
इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 को जमाल अली हाशमी और रिज़वाना के घर हुआ था। उनका असली नाम तबस्सुम फ़ातिमा हाशमी है। उन्होंने चांदनी बार, लाइफ ऑफ पाई, मकबूल और हैदर जैसी कुछ प्रभावशाली फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। भले ही तब्बू बॉलीवुड मेनस्ट्रीम हीरोइन नहीं हैं, लेकिन उनके रिलेशनशिप हिस्ट्री से यह भी साबित होता है कि वह रूढ़िवादिता में विश्वास नहीं रखतीं। 54 साल की उम्र में भी, तब्बू एक खुशहाल सिंगल लाइफ जी रही हैं।

  

हालांकि उनके लव अफेयर की चर्चा भी कम नही है। एक्ट्रेस का नाम कई बॉलीवुड और साउथ एक्टर्स के साथ जोड़ा गया और इसमें कपूर खानदान का एक लाड़ला बेटा भी शामिल है। आज हम तब्बू के रिलेशनशिप के बारे में चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें- 24 साल बड़ी Tabu के साथ किसिंग सीन शूट करने पर Ishaan Katter ने दिया रिएक्शन, बताया- कैसा था सेट पर माहौल
संजय कपूर

बॉलीवुड के एक प्रतिष्ठित कपूर परिवार से ताल्लुक रखने वाले संजय कपूर इंडस्ट्री में ज़्यादा नाम नहीं कमा पाए, लेकिन अपने आकर्षक रूप-रंग से वे आज भी सभी का दिल जीत लेते हैं। वहीं तब्बू भी उनके आकर्षण से बच नहीं पाईं, जब उन्हें उनकी पहली फिल्म \“प्रेम\“ में उनके साथ कास्ट किया गया। संजय, तब्बू के जीवन का पहला सीरियस अफेयर थे और दोनों ने फिल्म की शूटिंग के दौरान ही डेटिंग शुरू कर दी थी। कोई नहीं जानता कि क्या गड़बड़ हुई, लेकिन फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक दोनों कलाकारों के बीच बातचीत बंद हो गई थी।
साजिद नाडियावाला

तब्बू की दूसरा नाम था निर्देशक-निर्माता साजिद नाडियाडवाला का। तब्बू, साजिद की पत्नी दिव्या भारती की बहुत अच्छी दोस्त थीं। जब दिव्या भारती जिंदा थीं, तब उनके मन में साजिद के लिए कोई भावनाएं नहीं थीं। लेकिन दिव्या भारती के निधन के बाद तब्बू को उनके लिए सहानुभूति हुई। तब्बू और साजिद हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं। तब्बू चाहती थीं कि साजिद अपनी भावनाएं जाहिर करें लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
नागार्जुन

तब्बू की जिंदगी में तीसरे आदमी ने उन्हें एक ऐसा कड़ा सबक सिखाया जिससे निपटने की हिम्मत बहुत कम लोग रखते हैं। यह साउथ के स्टार अक्किनेनी नागार्जुन के साथ उनका अफेयर था। तब्बू का उनके साथ अफेयर बेहद दर्दनाक रहा। जब नागार्जुन ने तब्बू को डेट करना शुरू किया, तब वे पहले से ही शादीशुदा थे।

  

तब्बू और नागार्जुन ने इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की। दस साल तक साथ रहने के बाद, तब्बू को एहसास हुआ कि वह अपनी पत्नी को नहीं छोड़ेंगे। इस बात ने तब्बू को एक कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर किया और उन्होंने उससे ब्रेकअप कर लिया। तब्बू अपने रिश्ते में स्थिरता चाहती थीं, लेकिन नागार्जुन, जो पहले ही दो बार शादी कर चुके थे, तीसरी बार शादी करने से हिचकिचा रहे थे।

यह भी पढ़ें- 4 साल की उम्र में साउथ सुपरस्टार के साथ किया डेब्यू, आज बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की फिल्म से करती हैं राज
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

administrator

Credits
71198