search

हिमाचल में बर्फबारी का दौर शुरू, इन जगहों पर हुआ हिमपात; अचानक बढ़ी ठंड

Chikheang 2025-11-5 12:37:21 views 1267
  

हिमाचल में बर्फबारी: तापमान गिरा, ठंड बढ़ी



राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश की शिंकुला, बारालाचा, कुंजुम और रोहतांग दर्रा की चोटियों पर मंगलवार को हल्का हिमपात हुआ। इससे तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट आई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट ताबो में 5.3, भरमौर, रिकांगपिओ और कुफरी में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शिमला, लाहुल स्पीति और मनाली के ऊंचाई वाले स्थानों पर दोपहर बाद बादल छाए।  

मौसम विभाग ने पांच नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर रहने की संभावना जताई है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर हिमपात व वर्षा हो सकती है। छह नवंबर से एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

प्रदेश में तीन स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमावबिंदु से नीचे दर्ज किया गया। ताबो में सबसे कम -3.8, कुकुमसेरी में -0.9 और केलंग में -0.1 डिग्री दर्ज सेल्सियस तापमान रहा। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट शिमला में तीन, सोलन व मंडी में 2.5, कल्पा में दो डिग्री सेल्सियस की आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953