search

भाजपा ने बिहार के लिए धर्मेंद्र प्रधान, पश्च ...

deltin55 2025-9-27 15:23:01 views 1252
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रमुख राज्यों में अगले साल होने वाले चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को महत्वपूर्ण नियुक्तियां कीं, जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार और भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया।
  पार्टी ने अपने उपाध्यक्षों में से एक बैजयंत ‘जय’ पांडा को तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के लिए अपना प्रभारी नियुक्त किया, जहां उसका अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन है।
  बिहार विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की उम्मीद है, वहीं पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अगले साल मार्च-अप्रैल में चुनाव प्रस्तावित हैं।
  भाजपा के एक बयान में कहा गया है कि पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिहार चुनाव के लिए सह-प्रभारी हैं।
  इसमें कहा गया है कि त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी हैं और केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल तमिलनाडु के सह-प्रभारी हैं।
  प्रधान और यादव दोनों भाजपा के सबसे अनुभवी चुनाव प्रबंधकों में से हैं और उन्होंने कई राज्यों में चुनावों के लिए पार्टी की कमान संभाली है।
like (0)
deltin55administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin55

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

12

Posts

1310K

Credits

administrator

Credits
135013