search

दिल्ली से फिरोजपुर के लिए इसी सप्ताह शुरू होगी Vande Bharat, मोगा इंटरसिटी एक्सप्रेस का होगा विस्तार

cy520520 2025-11-5 03:07:30 views 1282
  

दिल्ली से फिरोजपुर के लिए इसी सप्ताह शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली से फिरोजपुर के बीच रेल यात्रा को और सुविधाजनक बनाने के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के साथ ही मोगा इंटरसिटी एक्सप्रेस को विस्तार देने की तैयारी है। पिछले माह दिल्ली से फिरोजपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की गई थी। आठ नवंबर से इसकी शुरुआत होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ नवंबर को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम से शामिल होकर अलग-अलग शहरों के लिए चार नई \“वंदे भारत एक्सप्रेस\“ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसमें दिल्ली-फिरोजपुर वंदे भारत भी शामिल है।

वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 7.55 बजे फिरोजपुर से चलेगी और बठिंडा, धुरी, पटियाला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और पानीपत होते हुए दोपहर 2.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह दिल्ली से शाम चार बजे वापसी यात्रा शुरू करेगी और रात 10.30 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

मोगा-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को भी शीघ्र ही फिरोजपुर तक विस्तारित किया जाएगा। सुबह सात बजे नई दिल्ली से अपनी यात्रा शुरू करेगी और अपराह्न तीन बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। वापसी में अपराह्न 3:35 बजे फिरोजपुर से चलकर रात 11:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इससे आम यात्रियों के साथ ही सैनिकों को भी आने-जाने में आसानी होगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725