बिहार चुनाव से ठीक पहले आया ओपिनियन पोल, NDA की सत्ता में वापसी की संभावना, महागठबंधन को मिल सकती हैं इतनी सीटें

LHC0088 2025-11-5 01:47:25 views 993
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन (RJD-कांग्रेस-वामपंथ) के बीच कड़ी टक्कर के बीच, वोटिंग से पहले पोलस्ट्रैट ओपिनियन पोल ने बिहार की चुनावी जंग में सत्तारूढ़ गठबंधन NDA के लिए साफ और आरामदायक जीत की भविष्यवाणी की है। पोलस्ट्रैट सर्वे में एक और महत्वपूर्ण बात सामने आई है कि हाल में डेब्यू करने वाली जन सुराज बिहार की राजनीति में एक अहम खिलाड़ी बनकर उभर रही है। यह पार्टी खासकर 18 से 25 साल के युवा मतदाताओं पर अपना फोकस कर रही है और इसी युवा वोट बैंक को अपने समर्थन का आधार बना रही है।



पोलस्ट्रैट, जो एक प्रमुख सर्वे एजेंसी है, उसने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना ओपिनियन पोल जारी किया। यह सर्वे 8.42 लाख उत्तरदाताओं के सैंपल पर आधारित था।



महागठबंधन पर सीधी बढ़त बनाए हुए NDA!




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-2025-government-had-only-chief-minister-harihar-singh-no-ministers-had-to-resign-within-10-days-article-2256393.html]Bihar Chunav 2025: बिहार की राजनीति का अनोखा किस्सा, जब सरकार में थे सिर्फ एक मुख्यमंत्री, न कोई मंत्री, 10 दिन में छोड़ी कुर्सी
अपडेटेड Nov 04, 2025 पर 8:33 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-2025-chhote-sarkar-still-effective-in-mokama-going-to-jail-will-be-beneficial-in-bihar-chunav-article-2256154.html]Bihar Chunav 2025: मोकामा में अब भी असरदार \“छोटे सरकार\“, जेल जाने से अनंत सिंह को होगा बिहार चुनाव में फायदा!
अपडेटेड Nov 04, 2025 पर 6:30 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-assembly-elections-2025-doctors-and-engineers-these-educated-candidates-contesting-in-bihar-chunav-article-2255920.html]Bihar Chunav 2025: डॉक्‍टर- इंजीनियर और Phd होल्‍डर...बिहार चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं ये एजुकेटेड प्रत्याशी
अपडेटेड Nov 04, 2025 पर 5:34 PM

IANS के मुताबिक, पोलस्ट्रैट सर्वे के अनुसार, BJP नेतृत्व वाला NDA मुख्य विपक्षी RJD के नेतृ्त्व वाले महागठबंधन पर सीधी बढ़त बनाए हुए है और साफ बहुमत के साथ सत्ता में वापस आने की संभावना बनी हुई है।



BJP के नेतृत्व वाले NDA को 44.80 प्रतिशत वोट शेयर मिलता दिख रहा है, जबकि महागठबंधन 38.60 प्रतिशत वोट शेयर के साथ पीछे चल रहा है।



दो प्रतिद्वंद्वी गठबंधनों के बीच 6 प्रतिशत वोट शेयर का अंतर उनकी जीत के मार्जिन में भी साफ दिखाई देता है। पोलस्ट्रैट सर्वे के अनुसार NDA के 133 से 142 सीटें जीतने की संभावना है, जबकि महागठबंधन 80 से 88 सीटों पर जीत सकता है।



BJP 70-72 सीटों पर, JDU 53-56 सीटों पर जीत सकती है, जबकि NDA के छोटे सहयोगी LJP (R) को 10-12 और HAM को 0-2 सीटें मिलने की उम्मीद है।



महागठबंधन को मिल सकती हैं कितनी सीट?



महागठबंधन में, सत्ता का समीकरण पहले के चुनावी नतीजों की तरह ही RJD की ओर झुका हुआ है। सर्वे के नतीजों के अनुसार, RJD 69-72 सीटों पर विजयी होती दिख रही है, जबकि कांग्रेस सिर्फ 10-13 सीटों पर ही सफलता का स्वाद चख सकती है।



पोलस्ट्रैट ओपिनियन पोल ने राज्य की आबादी के मतदान प्रतिशत का भी विश्लेषण किया है, जो उनकी उम्र पर निर्भर करता है। इसके निष्कर्षों से पता चलता है कि युवा मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा महागठबंधन की ओर झुक रहा है, लगभग NDA के बराबर।



युवा वोटरों का झुकाव महागठबंधन की ओर



18-25 आयु वर्ग में महागठबंधन 40.73 प्रतिशत वोट शेयर के साथ NDA से आगे बढ़ता दिख रहा है, जबकि 26-40 आयु वर्ग में NDA 43.18 प्रतिशत वोट शेयर के साथ बढ़त लेता दिख रहा है।



मध्यम आयु वर्ग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए NDA मतदाताओं की पहली पसंद बना हुआ है, 41-59 आयु वर्ग में 47 प्रतिशत से ज्यादा और वरिष्ठ नागरिक वर्ग में 47 प्रतिशत से ज्याजा लोगों ने BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन को चुना है।

प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज को युवा मतदाताओं के बीच जोरदार समर्थन मिलता दिख रहा है, 18-25 आयु वर्ग में 12 प्रतिशत से ज्यादा मतदाता PK की पार्टी को पसंद कर रहे हैं।



चाणक्य स्ट्रैटेजीज सर्वे में भी NDA को बढ़त



एक और सर्वे एजेंसी, चाणक्य स्ट्रैटेजीज ने भी बिहार चुनाव के लिए अपने चुनाव से पहले सर्वे में इसी तरह का पूर्वानुमान लगाया है।



इसके निष्कर्षों के अनुसार, 243 सदस्यीय विधानसभा में NDA को 128-134 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 102-108 सीटें मिलने की उम्मीद है।



ओवैसी के नेतृत्व वाली AIMIM, पशुपति पारस के नेतृत्व वाली RLJP और ASP, जिन्होंने 25 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा था, सहित दूसरे दलों को इस कड़े मुकाबले में 0-3 सीटें मिलने की उम्मीद है।



Bihar Chunav 2025: मोकामा में अब भी असरदार \“छोटे सरकार\“, जेल जाने से अनंत सिंह को होगा बिहार चुनाव में फायदा!
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
139167

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.