search

गलतफहमी में विमान के इमरजेंसी गेट को खोलने की कोशिश, पूछताछ के बाद विमान यात्री को छोड़ा

LHC0088 2025-11-4 22:37:53 views 774
  

पायलट ने तत्काल एटीसी से संपर्क कर विमान को वापस एप्रन पर लाया।



जागरण संवाददाता (बाबतपुर) वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को वाराणसी से मुंबई जाने के लिए एप्रन से रनवे पर जा रहे विमान का यात्री द्वारा अचानक इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश करता देख क्रू मेंबर ने यात्री को रोका और पायलट को सूचना दी पायलट ने तत्काल एटीसी से संपर्क कर विमान को वापस एप्रन पर लाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एप्रन पर आने के बाद दोनों यात्रियों को विमान से उतारा गया और सुरक्षाकर्मियों को सौंपा गया सुरक्षाकर्मीयी ने उनसे देर रात तक पूछताछ की उसके बाद फूलपुर पुलिस को आरोपी यात्री शैलेश यादव ने बताया कि क्रू मेंबर्स द्वारा विमान सुरक्षा की ब्रीफिंग की जा रही थी। क्रू मेंबर के द्वारा लाइफ सेफ़्टी जैकेट के बारे में जानकारी दी गई तो मैंने लाइफ़ सेफ़्टी जैकेट के बारे में पूछा कि कहाँ है तो उन्होंने बताया कि सीट पाकेट में रखे बुकलेट में लिखा है पढ़ लो।

बताया क‍ि मैंने जब बुकलेट निकालकर पढ़ा तो उसमे इमर्जेंसी डोर खोलने का तरीका लिखा था तो मैंने डोर का हैंडल पकड़ रहा था उसी दौरान क्रू मेंबर ने मुझे रोक दिया और विमान से मुझे उतार दिया। विदित हो कि सोमवार को अकासा एयरलाइंस का विमान क्यूपी 1498 मुंबई से शाम 4 बजे उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर शाम 6:20 बजे पहुंचा फिर वही विमान क्यूपी 1497 बनकर वाराणसी से मुंबई के लिए शाम 6:45 बजे उड़ान भरने के लिए एप्रन से रनवे की ओर जा रहा था कि जौनपुर के गौरा बादशाहपुर निवासी यात्री शैलेश यादव द्वारा विमान का इमरजेंसी डोर खोलने का प्रयास किया गया।

क्रू मेंबर्स ने तत्काल इसकी सूचना पायलट को दी पायलट ने तत्काल एटीसी से संपर्क कर विमान को वापस किया इस दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया, यात्री शैलेश और उसके साथी सुजीत को विमान से उतारने के बाद पुलिस को सूचना दे दिया गया इस दौरान सभी प्रक्रियाओं के बाद विमान एक घंटे देरी से पुनः रवाना हुआ। पुलिस ने पूछताछ के बाद मंगलवार को दोपहर में यात्री को उसके भाई को सुपुर्द किया गया और बताया गया कि 10 सितंबर को वापस पूछताछ के लिए लाना होगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138