अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी यातायात/मिशन शक्ति नोडल अधिकारी डा. चारू द्विवेदी द्वारा छात्राओं को पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र का भ्रमण कराया गया।
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। “मिशन शक्ति 5.0” एवं “यातायात माह” के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी यातायात/मिशन शक्ति नोडल अधिकारी डा. चारू द्विवेदी द्वारा छात्राओं को पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र का भ्रमण कराया गया।
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति 5.0 के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उरमौरा राबर्ट्सगंज की कक्षा छह, सात एवं आठवीं की छात्राओं ने पुलिस लाइन की गतिविधियों को जाना।
इस दौरान छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, यातायात नियमों एवं साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में पम्पलेट वितरीत कर, विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के बुनियादी गुर सिखाए गए तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1930, एवं 112 की उपयोगिता बताई गई ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र सहायता प्राप्त कर सकें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कार्यक्रम के दौरान आरआइ नदीम, टीएसआइ केके शुक्ला सहित पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) अनिल कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर बालिका सशक्त बने, अपने अधिकारों को जाने और किसी भी विपरीत परिस्थिति में निडर होकर सहायता प्राप्त करे, यही मिशन शक्ति का मूल उद्देश्य है।
सोनभद्र पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जनपद की प्रत्येक नारी सशक्त और सुरक्षित समाज निर्माण में योगदान दे सके।
वहीं सीओ डा. चारू द्विवेदी छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण भी बताए। साथ ही पुलिस की कार्य प्रणाली को भी समझाया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस लाइन के चारों पर भ्रमण किया और वाहनों के बारे में भी जाना। पुलिस अधिकारियों से मिलकर छात्राएं काफी उत्साहित थीं। |