हाथों की सुंदरता में चार चांद लगाएंगे ये Simple Mehndi Designs (Picture Courtesy: Instagram)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। देव दीपावली (Dev Deepawali 2025) का हिंदू धर्म में खास महत्व है। यह हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करते हैं और दीप दान करते हैं। इस शुभ अवसर पर अपने हाथों पर मेहंदी (Simple Mehndi Designs) भी लगाती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हाथों में सुंदर मेहंदी (Dev Deepawali Mehndi Designs) लगाना काफी शुभ माना जाता है। यह सिर्फ एक शृंगार नहीं, बल्कि परंपरा और आस्था का प्रतीक है। इस देव दीपावली को और भी खास बनाने के लिए, हम आपके लिए लाए हैं 5 स्पेशल मेहंदी डिजाइन के आइडिया, जिन्हें लगाकर आप अपने हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
कमल और दीया डिजाइन
अपनी हथेली के बीचों-बीच कमल का फूल बनाएं और उसकी पंखुड़ियों को बारीक जाली या शेडिंग से भरें। इस डिजाइन के आस-पास छोटे-छोटे दीयों का आकार बनवाएं जो जलते हुए प्रतीत हों। यह डिजाइन त्योहार की थीम के साथ पूरी तरह मेल खाएगा और बहुत आकर्षक लगेगा। उंगलियों पर हल्की बेल या सिर्फ टिप्स भर लें ताकि डिजाइन उभरकर दिखे।
(Picture Courtesy: Instagram)
मोरक्कन मेहंदी
अगर आपको भरी-भरी पारंपरिक मेहंदी पसंद नहीं है, तो मोरक्कन डिजाइन एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें ज्योमेट्रिक पैटर्न, जैसे त्रिकोण, चौकोर, और सिंपल लाइन्स का इस्तेमाल होता है। यह डिजाइन बोल्ड और ट्रेंडी लुक देता है। आप हथेली के बीच में एक गोलाकार ज्योमेट्रिक पैटर्न बनवा सकती हैं और उसे मोटी लाइनों से भरवा सकती हैं। यह डिजाइन कम समय में लग जाता है और इसकी सादगी आपकी खूबसूरती को एक मॉर्डन टच देगी।
(Picture Courtesy: Instagram)
सिंपल बेल डिजाइन
उन महिलाओं के लिए जिन्हें कम समय में और जल्दी सूखने वाली मेहंदी पसंद है। यह डिजाइन हथेली के किनारे से शुरू होकर उंगलियों तक एक पतली और खूबसूरत बेल के रूप में जाता है। बेल में छोटे-छोटे फूल, पत्तियां, और बारीक डॉट्स शामिल करें। यह डिजाइन आगे या पीछे, दोनों तरफ अच्छा लगता है और यह आपके हाथ को भरा हुआ न दिखाकर एक एलिगेंट लुक देता है।
(Picture Courtesy: Instagram)
मोर और कमल का डिजाइन
यह भारतीय पारंपरिक मेहंदी का सदाबहार डिजाइन है। हथेली पर एक सुंदर मोर बनाया जाता है और उसकी पूंछ को बारीक काम से सजाया जाता है। उंगलियों पर या कलाई के पास कमल के पैटर्न बनाए जा सकते हैं। मोर के पंखों को बारीक जाली और शेडिंग से भरें। यह डिजाइन भरा-भरा और रॉयल लुक देता है, जो देव दीपावली जैसे भव्य त्योहार के लिए एकदम सही है।
(Picture Courtesy: Instagram)
गोलाकार या मंडला डिजाइन
मंडला डिजाइन हमेशा चलन में रहता है और यह आसानी से लगाया जा सकता है। हथेली के ठीक बीच में एक सुंदर गोल आकार बनाया जाता है, जिसमें बारीक पैटर्न भरे जाते हैं। मंडला के चारों ओर छोटे डॉट्स, घुमावदार रेखाएं, या छोटी बेलों से सजावट करें। यह डिजाइन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो पूरे हाथों में भरी हुई मेहंदी नहीं लगाना चाहते, लेकिन बेल जितना सिंपल भी नहीं रखना चाहते।
(Picture Courtesy: Instagram)
यह भी पढ़ें- सगाई हो या रोका; लगाएं ये 5 Latest Mehndi Designs, आपसे नजर नहीं हटा पाएगा पार्टनर
यह भी पढ़ें- Bridal Mehndi Design: Hina Khan समेत इन एक्ट्रेसेस की \“मिनिमल मेहंदी\“ डिजाइन्स हैं ट्रेंडी, आप भी करें ट्राई |