deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Video: बात करना बंद किया तो युवक ने 12वीं की छात्रा को दिनदहाड़े मारी गोली, फरीदाबाद में हुई दिल दहला देने वाली वारदात

cy520520 Yesterday 21:47 views 230

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में दिनदहाड़े एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लड़के ने पीछा करने के बाद एक 12वीं कक्षा की छात्रा पर गोली चला दी। यह पूरी वारदात सोमवार शाम को उस समय हुई जब छात्रा लाइब्रेरी से अपने घर लौट रही थी, और यह एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि गोली लगने से घायल हुई लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। फिलहाल आरोपी लड़का फरार है।



VIDEO | A girl shot at near her home while returning from library in Faridabad. The incident was captured on CCTV. A police official says, “We received information about the incident around 5.30 pm yesterday. We reached the spot and took the girl to the hospital. She is now… pic.twitter.com/CgFIkun30W — Press Trust of India (@PTI_News) November 4, 2025








\“लड़के से बात करना किया बंद तो पीछा कर चलाई गोली\“




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/bihar/bihar-election-2025-even-if-you-don-not-have-a-voter-id-can-vote-with-these-12-documents-full-list-article-2255848.html]Bihar Election 2025: वोटर ID न होने पर भी इन 12 दस्तावेजों से कर सकते हैं वोटिंग, देख लें पूरी लिस्ट
अपडेटेड Nov 04, 2025 पर 4:58 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/poorvi-prachand-prahar-india-next-big-tri-service-exercise-know-what-it-means-for-china-border-tensions-article-2255804.html]पूर्वी प्रचंड प्रहार...पाकिस्तान के बाद अब चीन सीमा पर जुट रहीं भारत की तीनों सेनाएं, जानें क्या है प्लान
अपडेटेड Nov 04, 2025 पर 4:49 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bilaspur-train-accident-major-train-accident-in-chhattisgarh-passenger-train-collides-with-goods-train-article-2255805.html]Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा! मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, कई लोग घायल, मौत की भी आशंका
अपडेटेड Nov 04, 2025 पर 5:13 PM

CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि लड़का एक मोटरसाइकिल के पास इंतजार कर रहा था, जबकि लड़की दूसरी ओर से फोन पर बात करते हुए चल रही थी। लड़का अचानक लड़की की तरफ जाता है और उस पर करीब से गोली चला देता है। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दहशत में भागने लगते हैं। पुलिस को सोमवार शाम 5:30 बजे घटना की सूचना मिली।



थाना सिटी बल्लभगढ़ के SHO इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि घायल लड़की ने अपने बयान में कहा है कि वह उस लड़के को लगभग एक साल से जानती थी, क्योंकि वह भी लाइब्रेरी में पढ़ने आता था। हालांकि, लगभग 15 दिनों से उसने लड़के से बात करना बंद कर दिया था, जिससे वह नाराज था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब लड़की ने दोस्ती के लिए उसकी हरकतों को नजरअंदाज कर दिया, तो लड़के ने उसे जान से मारने के इरादे से गोली चला दी।



चूक गया निशाना, पिस्तौल फेंक कर हुआ फरार



SHO ने बताया कि, \“सीसीटीवी फुटेज साफ दिखाता है कि उसने बहुत करीब से उसके सिर में गोली मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह चूक गया।\“ लड़की बच गई और उसे बाएं हाथ की बांह और कंधे में गोली तथा छर्रे के घाव लगे हैं। आरोपी मौके पर अपनी देसी पिस्तौल फेंक कर मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पुलिस ने पिस्तौल बरामद कर ली है और लड़की के बयान के आधार पर सिटी बल्लभगढ़ पुलिस स्टेशन में सोमवार रात हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
68022