search

हरदोई में दो पिकअप में लदे बिजली के तार बरामद, पुलिस ने आठ आरोपितों को किया गिरफ्तार

deltin33 2025-11-4 19:07:06 views 999
  

दो पिकअप में लदे चोरी के बिजली के तार बरामद।



जागरण संवाददाता,हरदोई। स्वाट, सर्विलांस और शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दो पिकअप में लदे बिजली के तार के बंडल बरामद किए। पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ कर पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिले में बिजली के तार चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं थीं। एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटनाओं की रोकथाम व राजफाश के लिए स्वाट, सर्विलांस के साथ शहर कोतवाली पुलिस की टीम को लगाया था।

सोमवार रात संयुक्त टीम ने बावन मार्ग पर दो पिकअप पकड़ीं। दोनों पिकअप में बिजली के तारों के चार बंडल लदे थे। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास 26500 रुपये भी बरामद किए। सभी तार बिक्री करने के लिए ले जा रहे थे।

पूछताछ में सभी ने अपने नाम पता सुरसा के ग्रा जमुनापुर का सुधीर रैदास, सचिन,चंद्रसेन उर्फ शंभू, मोनू,राजीव कुमार, सुरसा के ग्राम बंधिया का संदीप, माधौगंज के ग्राम शाहब्दा का रवि सिंह बताया।

शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि सात दिसंबर 2024 को शहर के ग्राम गुरगुज्जा से खंभों से बिजली के तार चोरी हुए थे। 22 जुलाई की रात अरवल के पलिया चौंसार से तार चोरी किए थे।

27 अक्टूबर की रात मल्लावां व छह जून को अतरौली और दो सितंबर की रात बघौली क्षेत्र से तार चोरी क घटना हुई थी। थानों में मुकदमेंं पंजीकृत हैं। पूछताछ कर आरोपितो को जेल भेज दिया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521