search

गुरदासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और ड्रग मनी के साथ तीन गिरफ्तार

Chikheang 2025-11-4 19:07:04 views 1254
  

हेरोइन और ड्रग मनी के साथ तीन काबू। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। पुलिस ने हेरोइन और ड्रग मनी के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना पुराना शाला के एएसआइ मनजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ टी प्वाइंट जीटी रोड सेम नहर पुल घल्लूघारा मौजूद थे। इस दौरान अक्षय कुमार निवासी पनियाड़ को काबू कर उससे 5.05 ग्राम हेरोइन बरामद की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, थाना सिटी के एएसआई जगजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ पुराना बस स्टैंड पर मौजूद थे। बस स्टैंड की शेड में खड़े युवक ने पुलिस को देखकर जेब से लिफाफा निकालकर फेंक दिया। आरोपित जतिंदर कुमार निवासी नवीं बस्ती हयातनगर को काबू कर लिफाफा चेक किया गया तो उसमें से 5.80 ग्राम हेरोइन और 1850 रुपये की ड्रग मनी मिली।

वहीं, थाना बहरामपुर के एएसआइ प्रीतम दास पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। टी प्वाइंट रायपुर पर नाके के दौरान तेज रफ्तार कार को रुकने का इशारा किया गया। कार चालक ने गाड़ी रोककर लिफाफा फेंककर भागने का प्रयास किया। आरोपित सिमरनदीप सिंह निवासी नारंगपुर को काबू कर लिफाफा चेक किया गया तो उसमें से छह ग्राम हेरोइन और 1500 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953