search

पीयू में एक बार फिर हंगामा, उग्र हुए छात्र, वीसी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे, मर्दाबार के लगाए नारे

Chikheang 2025-11-4 18:08:00 views 1264
  

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिर्विसिटी में वीसी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते छात्र।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ। चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार दोपहर के समय एक बार फिर हंगामा हो गया। एंटी प्रोटेस्ट हलफनामे के विरोध और सीनेट की शक्तियां कम करने व सिंडिकेट को खत्म करने के विरोध में धरना दे रहे छात्रों ने वीसी कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने वीसी मुर्दाबाद के नारे लगाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों को रोका। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तैनाती बढ़ा दी गई है। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन छात्रों के तेवरों को देखते हुए तनाव और बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

इससे पहले सोमवार दोपहर को भी हालात तनावपूर्ण हो गए थे जब छात्र संगठनों ने यूनिवर्सिटी का गेट नंबर-2 बंद कर दिया था। छात्रों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। यहां तक कि वे चेतावनी दे चुके हैं कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो राज्यपाल आवास और भाजपा कार्यालयों की ओर कूच करेंगे।  
अभिषेक डागर बैठे हैं भूख हड़ताल पर

पीयूसीएससी (पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल) के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक डागर वीसी कार्यालय के पास भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वे छात्रों से जुड़े मामलों में एफिडेविट की अनिवार्यता खत्म करने और प्रशासन की “छात्र विरोधी नीतियों” का विरोध कर रहे हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953