search

ट्राईसिटी में कैब छोड़ धरने पर बैठे चालक, लोगों का बिगड़ा शेड्यूल, निर्धारित सयम में नहीं पहुंच पाए ठिकानों पर

Chikheang 2025-11-4 18:07:00 views 868
  

कैब चालकों के धरने पर बैठ जाने से उनकी गाड़ियां सड़कों के किनारे खड़ी रहीं।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। 15 किलोमीटर की दर से तय किराये और अन्य मांगों को लेकर ट्राईसिटी के कैब चालकों ने मंगलवार को धरना दिया। कैब सेवाएं बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई। कईयों का सारा शेड्यूल बिगड़ गया। उन्हें ऑटो व बस से जाने में ज्यादा समय लगा। ज्यादातर लोग अपने ठिकानों पर निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाए।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बता दें कि अपनी गाड़ियां रोक चंडीगढ़ समेत मोहाली और पंचकूला के कैब चालक चंडीगढ़ के सेक्टर-17 के ग्राउंड में एकत्रित हुए और चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चालकों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

कैब यूनियन के प्रधान अमनदीप सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन ने नई पॉलिसी तैयार की थी, लेकिन अब तक उसे लागू नहीं किया गया। पिछले चार महीने से 15 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया तय किया गया है, जोकि महंगाई और खर्च को देखते हुए काफी कम है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953