भाजपा की स्टार प्रचारक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा चुनाव प्रचार के क्रम में पटना पहुंचीं भाजपा की स्टार प्रचारक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महागठबंधन को घेरा है।
भाजपा मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ता में ईरानी ने कहा कि डर के साए से उबारकर बिहार की महिलाओं को एनडीए सरकार ने आत्मनिर्भर बनाया है।
जनधन योजना से तीन करोड़ से अधिक महिला लाभान्वित हुईं हैं। ये हमारा गौरव है। गरीब महिला की रसोई में धुंआ न हो उसे स्वच्छ ईधन एनडीए सरकार ने उपलब्ध करावाया।
एनडीए सरकार ने परिवारों के डबल इनकम के लिए 11 लाख जीविका समूह से लगभग दो करोड़ महिलाओं को जोड़ा है।
मुख्यमंत्री रोजगार योजना के लिए 1.30 करोड़ से अधिक महिलाओं खाते में 10 हजार की राशि पहुंच गई है। चुनाव बाद दो लाख और दिए जाएंगे।
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाया लेकिन विपक्ष ने महिला सशक्तिकरण का विरोध किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें |